फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal Apple Price: Bhuntar Mandi Gala Apple Sold at Rs 240 Per Kg, Growers Happy

Apple Price: लाल-रसीले गाला सेब ने बागवानों की बढ़ाई उम्मीदें, भुंतर मंडी में 240 रुपये प्रति किलो तक मिला भाव

Fri, 17 Jul 2026 11:30 AM IST
Ankesh Dogra अजय कुमार, कुल्लू।
अजय कुमार, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

भुंतर सब्जी मंडी में गाला सेब को 240 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिलने से हिमाचल के बागवानों में उत्साह है। अच्छी गुणवत्ता, अनुकूल मौसम और मजबूत मांग के कारण शुरुआती सीजन में ही बेहतर कीमत मिल रही है। बागवानों को उम्मीद है कि यदि बाजार का यही रुख रहा तो इस बार उन्हें उत्पादन लागत के साथ अच्छा मुनाफा भी मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal Apple Price: Bhuntar Mandi Gala Apple Sold at Rs 240 Per Kg, Growers Happy
भुंतर सब्जी मंडी में सेब की पैकिंग करने में जुटे पैकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष गाला सेब की बंपर मांग देखी जा रही है। लाल और रसीले गाला सेब लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिसके चलते दाम भी लगातार आसमान छू रहे हैं। गुरुवार को भुंतर सब्जी मंडी में गाला सेब की ₹240 प्रति किलो की बोली लगी, जिससे बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। सीजन के शुरुआती दौर में ही ऐसे बेहतर दाम मिलने से उन्हें पूरे सीजन में अच्छे बाजार भाव मिलने की उम्मीद जगी है। मंडी में इन दिनों गाला सेब की आवक लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


गुणवत्ता को मिल रहा है महत्व
सेब की गुणवत्ता के आधार पर फलों को बेहतर कीमत मिल रही है। स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के खरीदार भी अच्छी गुणवत्ता वाले हिमाचली सेब की खरीद में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। सामान्य गुणवत्ता का सेब भी संतोषजनक कीमत पर बिक रहा है, जो सभी वर्ग के बागवानों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन


बढ़ती लागत के बीच राहत
बागवानों प्रेम सिंह ठाकुर, शंकर सिंह, जितेंद्र और टीएस नेगी ने बताया कि मजदूरी, पैकिंग सामग्री, परिवहन, खाद और दवाइयों की लागत में लगातार वृद्धि के कारण उत्पादन खर्च में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में सीजन की शुरुआत में ही अच्छे दाम मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उनका मानना है कि यदि बाजार में मांग इसी तरह बनी रही, तो इस वर्ष उत्पादन लागत निकलने के साथ-साथ बेहतर मुनाफा भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का अनुकूल प्रभाव
बागवानों के अनुसार, इस वर्ष मौसम अब तक सेब की गुणवत्ता के लिए काफी अनुकूल रहा है। अच्छी रंगत, आकार और गुणवत्ता वाले गाला सेब को खरीदारों से बेहतर प्रतिस्पर्धा मिल रही है, जिसका सीधा लाभ उत्पादकों को मिल रहा है।

बाजार में मजबूत मांग की उम्मीद
मंडी से जुड़े कारोबारी रामपाल, सोहन सिंह, सोनू, ईशान चौधरी और गुलशन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले हिमाचली सेब की मांग लगातार बनी हुई है। उपभोक्ता बेहतर गुणवत्ता वाले फल के लिए अच्छी कीमत चुकाने को तैयार हैं। उनका कहना है कि यदि मौसम और बाजार की स्थिति अनुकूल बनी रहती है, तो आगामी दिनों में भी सेब के दाम मजबूत बने रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed