फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Over 50 encroachments removed between Rangri and Manali.

Kullu News: रांगड़ी से मनाली तक हटाए 50 से अधिक कब्जे

Thu, 16 Jul 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Over 50 encroachments removed between Rangri and Manali.
मनाली में अवैध कब्जों को हटाते हुए।-संवाद
मनाली। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद एनएचएआई ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को एनएचएआई, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने रांगड़ी से मनाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए कब्जों पर कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक अस्थायी दुकानों और अन्य ढांचों को हटा दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने अवैध टिन शेड, रेहड़ी-फड़ी, दुकानों के आगे बढ़ाए गए हिस्से तथा अन्य अस्थायी निर्माण हटाया गया। प्रशासन ने पहले कब्जाधारकों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था। निर्धारित समय पूरा होने के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के किनारे लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। सड़क संकरी होने से जाम की स्थिति बनती थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। पैदल यात्रियों को भी आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन का कहना है कि अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सड़क की निर्धारित सीमा में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नायब तहसीलदार राम सिंह नेगी ने बताया कि रांगड़ी से मनाली तक कब्जे हटाए गए। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed