सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Urban Congress forms team for elections, trusts young faces more

Shimla News: चुनाव के लिए शहरी कांग्रेस ने बनाई टीम, युवा चेहरों पर ज्यादा भरोसा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Urban Congress forms team for elections, trusts young faces more
विज्ञापन
खास खबर
Trending Videos

विधानसभा और एमसी चुनाव के लिए बनाई 50 पदाधिकारियों की टीम, दीपक सुंदरियाल को महासचिव बनाने की तैयारी
क्रॉसर

मंजूरी के लिए प्रदेशाध्यक्ष को भेजी पदाधिकारियों की सूची
टीम में सत्या, मुकेश, नरेश गांधी, प्रवीण को भी अहम जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में आगामी विधानसभा और नगर निगम चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी टीम तैयार कर ली है। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अगुवाई वाली शहरी कांग्रेस की करीब 50 सदस्यीय टीम में शहरी विधायक और मेयर के अलावा सभी 18 वार्डाें के सक्रिय नेताओं को शामिल किया है।

खास बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर 50 साल से कम उम्र के युवा चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। शहरी अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की सूची तैयार कर मंजूरी के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भेज दी है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष के बाद सबसे अहम पद माने जाने वाले महासचिव पद पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे दीपक सुंदरियाल को नियुक्त करने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रुल्दुभट्ठा वार्ड से पार्षद पद पर पार्टी की प्रत्याशी रही सत्या वर्मा, खलीनी के पूर्व पार्षद प्रवीण भारद्वाज, कृष्णानगर से कांग्रेस नेता नरेश गांधी, मुकेश भाटिया, समरहिल से जगदीश ठाकुर समेत कई नेताओं को उपाध्यक्ष से लेकर सचिव पद पर तैनाती देने की तैयारी है। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी की सूची आलाकमान को भेज दी है। पार्टी को मजबूती देने के लिए शहरी कांग्रेस तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर वार्ड में होगा नया अध्यक्ष
शहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम के 34 में से 18 वार्ड आते हैं। इन सभी 18 में पार्टी के सक्रिय और युवा नेताओं को वार्ड अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इसमें जिन वार्डाें में कांग्रेस के पार्षद नहीं है, वहां के प्रत्याशी रहे नेता को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। वहीं जिन वार्डाें में कांग्रेस के पार्षद हैं, वह कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। शहर में भाजपा ने पहले ही अपनी टीमें तैयार कर दी हैं। अब कांग्रेस ने भी टीम तैयार कर आगामी रणनीति के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।



शहर में अभी यह हैं समीकरण
शिमला शहरी क्षेत्र में अभी कांग्रेस के हरीश जनारथा विधायक हैं। इसी तरह नगर निगम के शहरी क्षेत्र के 18 वार्डाें में से 15 पर कांग्रेस के पार्षद काबिज हैं। शहर में अभी कांग्रेस मजबूत हैं और आगामी चुनाव में भी यही स्थिति बनी रहे, इसके लिए पार्टी को अभी से फील्ड में उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article