सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Valuables Worth Lakhs Left Untouched; Thieves Break Lock and Steal LPG Cylinder—Find Out the Full Story

Shimla: लाखों का सामान छुआ तक नहीं, ताला तोड़ एलपीजी सिलिंडर ले गए चोर, जानें पूरा मामला

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

बढ़ती गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब चोर भी सिलिंडरों को निशाना बनाने लगे हैं। 

Valuables Worth Lakhs Left Untouched; Thieves Break Lock and Steal LPG Cylinder—Find Out the Full Story
ताला तोड़ एलपीजी सिलिंडर ले गए चोर(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शिमला शहर में बढ़ती गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब चोर भी सिलिंडरों को निशाना बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला कसुम्पटी क्षेत्र में पेश आया है। चोरों ने एक घर से दिन दहाड़े गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। हैरत इस बात की है कि वहीं महंगा लेपटॉप भी रखा था जिसे चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया है। चोरों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब परिवार मंदिर दर्शन के लिए गया था। चोरों ने घर से सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडर ही चुराया जबकि अन्य कीमती सामान को छुआ तक नहीं। 

Trending Videos

शिकायत के आधार पर कसुम्पटी पुलिस चौकी ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीसी वर्मा जलशक्ति विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कसुम्पटी के हिमुडा कॉलोनी में फ्लैट नंबर एक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे वह और उनकी पत्नी कालीबाड़ी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। यहां से दर्शन करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जब पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। यह देखकर उनके होश फाख्ता हो गए और वह फौरन भीतर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने घर का सारा सामान देखा जो पूरी तरह से सुरक्षित था और उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की थी। यह देखकर उन्होंने राहत की सांस ली लेकिन जब वह रसोई घर में गए तो देखा कि घरेलू गैस सिलिंडर गायब है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस चौकी कसुम्पटी को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जांच शुरू हो गई है।

कृष्णानगर से भी चोरी हुए थे सिलिंडर
पीसी वर्मा ने बताया कि घर से गैस सिलिंडर के अलावा किसी भी कीमत सामान को नहीं चुराया गया है। इससे साफ है कि चोर सिर्फ सिलिंडर चुराने के मकसद से घर में दाखिल हुए थे। इसी तरह से कृष्णानगर में भी पिछले दिनों घरवालों की अनुपस्थिति में दो सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed