फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vegetable market road collapses; vehicular movement halted.

Shimla News: सब्जी मंडी सड़क ढही, गाड़ियों की आवाजाही बंद

Sun, 12 Jul 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market road collapses; vehicular movement halted.
शिमला लिफ्ट काँग्रेस भवन के पास लैंड स्लाइड के कारण एक पेड़ और मलवा गिरने से रोड दोनों तरह के ल
कार्ट रोड पर गिरा मलबा, आज सब्जी मंडी में सामान पहुंचाने में होगी समस्या
विज्ञापन

सब्जी कारोबारियों और किसान की बढ़ेंगी मुश्किलें

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहाड़ी दरकने से सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मंडी तक माल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। ऐसे में सोमवार को मंडी खुलने पर कारोबारियों, आढ़तियों और आसपास के क्षेत्रों से सब्जियां लेकर आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब सब्जियां वाहनों की बजाय मजदूरों के जरिए मंडी तक पहुंचानी होंगी, जिससे परिवहन लागत भी बढ़ेगी।
सब्जी मंडी सड़क के किनारे हुए भूस्खलन में पेड़ और सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया है। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई है। इसका सीधा असर मंडी के कारोबार और उपनगरों में सब्जियों की आपूर्ति पर पड़ेगा। कारोबारियों का कहना है कि सड़क बहाल होने तक उन्हें अतिरिक्त मजदूर लगाकर सब्जियों की ढुलाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा (कालिया) ने बताया कि बाहरी मंडियों से प्रतिदिन दो से तीन ट्रक सब्जियां कार्ट रोड स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंचती हैं। वहां से पिकअप और मजदूरों से माल मंडी तक लाया जाता था। अब सड़क टूटने के कारण मजदूरों को सब्जियां कंधों पर उठाकर मंडी तक पहुंचानी होंगी। बिक्री के बाद उपनगरों में भेजने के लिए भी माल को वापस कार्ट रोड तक मजदूरों के जरिए ले जाना पड़ेगा, जहां छोटे वाहनों में लोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सूजी लाइन से होकर मजदूरों के आने-जाने के लिए सुरक्षित पैदल मार्ग साफ कर दिया है। फिलहाल इसी रास्ते से सब्जियों की ढुलाई की जाएगी।
आज होगा सड़क बहाली पर फैसला
लोक निर्माण विभाग और नगर निगम क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने के लिए पहाड़ी की ओर कटिंग कर वैकल्पिक रास्ता निकालने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी सोमवार को मौके का निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय ले सकते हैं।

कार्ट रोड पर जाम की आशंका
सोमवार को मंडी खुलने पर बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले सब्जियों के ट्रक कार्ट रोड पर ही माल उतारेंगे। वहीं, छोटे वाहनों में सब्जियां लोड करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से कार्ट रोड पर दिनभर यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed