सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh stated: Hydraulic parking will be constructed in Shimla, and development works

Shimla: विक्रमादित्य बोले- शिमला में बनेगी हाइड्रोलिक पार्किंग, 1200 करोड़ से शहरी विकास योजना में होंगे कार्य

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा की प्रदेश की राजधानी शिमला में जल्द ही हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई जाएगी।

Vikramaditya Singh stated: Hydraulic parking will be constructed in Shimla, and development works
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) का समापन समारोह आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा की प्रदेश की राजधानी शिमला में जल्द ही हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए शहर के करीब 15 स्थानों का चयन कर लिया गया है और यह कार्य प्रदेश में 1200 करोड़ रुपये की लागत से शहरी विकास योजना के तहत किया जाएगा। हाइड्रोलिक पार्किंग के निर्माण से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लाभ मिलेगा और लोगों को अधिक से अधिक स्थानों पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि 1,200 करोड़ रुपये की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने पर तत्काल मंजूरी दी जाएगी। प्रस्तावित परियोजनाओं में शिमला के प्रमुख क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करना, हाइड्रोलिक पार्किंग प्रणाली का विकास, भूमिगत उपयोगिता पाइप बिछाना और कांगड़ा एयरोसिटी जैसी नियोजित शहरी टाउनशिप शामिल हैं।

Trending Videos

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास के लिए सबसे जरूरी है। शिक्षण संस्थानों से बेहतरीन खिलाड़ी निकलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। आईटीआई में स्किल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है। इससे जहां सरकारी क्षेत्र व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं वहीं  स्वरोजगार की भी अपार संभावनाएं होती हैं।  उन्होंने कहा की स्किल में निपुण होंगे तो हर छात्र आत्मनिर्भर बनेगा। प्रदेश भर की आईटीआई में आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न स्किल शिक्षा दी जा रही है और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आईटीआई छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के लिए 41 हजार रुपये की राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। इसके साथ ही, शिमला आईटीआई को 15 हजार रुपये बेहतर प्रदर्शन के लिए और छात्रा ममता को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।  इस दौरान मुख्यतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 14वीं जिला शिमला आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) स्पोर्ट्स मीट ( महिला) 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
राजकीय आईटीआई जुब्बल एवं शिमला जिला आईटीआई स्पोर्ट्स कल्चर काउंसिल अध्यक्ष विवेक मेहता, राजकीय आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर, परेड कमांडर पूनम ठाकुर, संजय कुमार, सूरज प्रकाश व विभिन्न आईटीआई  की छात्राओं सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed