सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women will get free training in Tele Prime course

Shimla News: महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा टेली प्राइम कोर्स का प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women will get free training in Tele Prime course
विज्ञापन
यूको आरसेटी मशोबरा में चलेंगी कक्षाएं
Trending Videos

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मशोबरा स्थित यूको आरसेटी 7 मई से महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने जा रहा है। खास बात यह कि यह ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त होगी और साथ में खाना-पीना तथा रहने की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी। 12 जून तक चलने वाले इस कोर्स में 35 सीटें हैं जिनमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा। प्रशिक्षण के तहत टेली प्राइम, एमएस वर्ड, फाइनेंशियल अकाउंट्स, टैक्सेशन एंड कार्ड और ऑनलाइन कार्य करना सिखाया जाएगा। इसमें उन्हें ई-रेटिंग, डिजिटल पेमेंट और बिजनेस ऑपरेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं, बीपीएल, मनरेगा जॉब कार्ड धारक, एससी और एसटी सहित स्वयं सहायता समूहों की सदस्य प्रशिक्षण ले सकेंगी। आवेदकों की आयु 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। यूको आरसेटी के समन्वयक प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस ट्रेनिंग में महिलाओं को कंप्यूटर से संबंधित सभी कार्यों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इसमें पुरुष भी हिस्सा ले सकेंगे लेकिन प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article