{"_id":"6a13d00446bc8e4c0a06a399","slug":"world-thyroid-day-thyroid-cases-rise-among-men-in-himachal-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में बढ़े पुरुषों में थायराइड के मामले, महिलाओं में 10 गुना अधिक है बीमारी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में बढ़े पुरुषों में थायराइड के मामले, महिलाओं में 10 गुना अधिक है बीमारी की समस्या
आदित्य सोफत, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
World Thyroid Day 2026: आज विश्व थायराइड जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 25 मई को थायराइड दिवस मनाते हैं। यह दिन थायरॉयड रोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। बात हिमाचल की करें तो यहां पुरुषों में भी थायराइड के मामले बढ़ रहे हैं।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुरुषों में वर्कलोड, तनाव और थकान से थायराइड के मामले बढ़ रहे हैं। यह रोग मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव छोड़ रहा है। पहले महिलाओं में थायराइड के अधिक मामले आते थे लेकिन अब पुरुषों में भी थायराइड के गंभीर लक्षण देखते को मिले हैं। हिमाचल में भी पुरुषों में थायराइड के मामले बढ़े हैं। हालांकि, प्रदेश में थायराइड में कोई हालिया अध्ययन नहीं हुआ है।
Trending Videos
देश में थायराइड विकार तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हैं। अध्ययनों के अनुसार भारत में लगभग हर 10 में से एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के थायराइड विकार से प्रभावित है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में दस फीसदी अधिक है। वहीं, गर्भावस्था में महिलाओं में थायराइड का प्रभाव बच्चों में गंभीर लक्षण छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में 31-50 आयु वर्ग की महिलाओं में थायराइड से प्रभावितों का अधिक आंकड़ा है। पुरुषों और महिलाओं में जब थायराइड हार्मोन कम या अधिक बनने लगते हैं, उस समय थायराइड विकार उत्पन्न होते हैं। थायराइड के मामले बड़ों में ही नहीं, बच्चों में भी सामने आ रहे हैं। समय रहते इसकी पहचान और उपचार न किया जाए तो इसका सीधा असर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ सकता है। वजन बढ़ना, थकान और कमजोरी, ठंड अधिक लगना, कब्ज, चेहरे या शरीर में सूजन रोग के प्रमुख लक्षण हैं।
शरीर का हर अंग प्रभावित
गले के सामने स्थित छोटी-सी थायराइड ग्रंथि शरीर की ऊर्जा, मेटाबॉलिज्म, शरीर का तापमान, दिल की धड़कन, मानसिक विकास तथा हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करती है। यह ग्रंथि टी3 और टी4 हार्मोन बनाती है, जो शरीर के लगभग हर अंग के कार्य को प्रभावित करते हैं।

थायराइड के मुख्य चार प्रकार
हाइपोथायरॉयडिज्म, हाइपरथायरॉयडिज्म थायराइड, गॉइटर (घेंघा) और नोड्यूल थायराइड के मुख्य प्रकार हैं। उधर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सोनिया ने बताया कि महिला, पुरुष और बच्चों में थायरॉइड के लक्षण देखते को मिलते हैं। समय पर उपचार से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को बचाया जा सकता है।

2500 में से एक बच्चे को जन्मजात थायराइड
नवजात बच्चों में जन्मजात थायराइड के लक्षण भी देखने को मिले हैं। अध्ययन के अनुसार 2500 में से एक बच्चे को जन्मजात थायराइड है। गर्भवती महिलाओं में आयोडीन की कमी और जेनेटिक कारणों से बच्चों में थायराइड मामले आ रहे है। पहाड़ी क्षेत्रों में आयोडीन की कमी के कारण अधिक जोखिम हो रहा है। अगर जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म का समय पर इलाज न हो तो बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। इसलिए नवजात की स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है।