सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2025 Lord Ganesha Aarti Lyrics in Hindi Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti

Ganesh Ji Ki Aarti: दिवाली पूजा में जरूर पढ़ें गणेश आरती, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा...

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Oct 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: आज शुभ दीपावली है। दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा और आरती करने का विशेष महत्व होता है। दिवाली की रात को प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश पूजा होती है और अंत में गणेश आरती की जाती है। 

Diwali 2025 Lord Ganesha Aarti Lyrics in Hindi Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti
दिवाली पर पढ़ें भगवान गणेश की आरती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: आज दीपावली का त्योहार देश-विदेश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेष महत्व होता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश के जीत के रूप में मनाते हैं। दिवाली पर घरों को विशेष रूप से फूलों, रंगोली और दीयों से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात धन और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घरों में अंश रूप में वास करती हैं। दिवाली पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान गणेश की विधिवत रूप से पूजा होती है। दिवाली पर पूजा की शुरुआत में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होती है और दिवाली की पूजा के अंत में गणेश जी की आरती अवश्य की जाती है। आइए जानते हैं भगवान गणेश की संपूर्ण आरती।
Trending Videos


भगवान गणेश की आरती

श्रीगणेश आरती
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी।
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

अन्धे को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ।।
'सूर' श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

Diwali 2025 Live: शुभ योग में दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी पूजन मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आरती शुरू करने से पहले ये मंत्र बोलें -

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।

ॐ गं गणपतये नमः 

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। 
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। 
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।' 

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। 
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed