फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2019: अंकों से जुड़े हैं जीवन के रंग, आप भी जानें अपना लकी कलर

Wed, 13 Mar 2019 03:18 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद् Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 13 Mar 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
know your holi lucky colors by numerology
होली 2019

आनंद और उल्लास से सराबोर करने वाली होली एक ऐसा महापर्व जिस दिन सभी लोग गिले शिकवे मिटा कर एक रंग में रंग जाते हैं। हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि रंग आपस की दूरियों को मिटा देते हैं। जीवन से जुड़े इन रंगों का काफी महत्व है और यह व्यक्ति विशेष पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं।



होली पर रंगों का इस्तेमाल सिर्फ होली खेलने के लिये नहीं किया जाता बल्कि इसका अपना धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसे में हर कोई अपने लिए होली का लकी कलर जानना चाहता है, ताकि उसके जीवन में खुशियों के रंग से भर जाए। आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं कि कौन सा रंग होली में आपके जीवन में आशा और खुशियां लाएगा। 

मूलांक के हिसाब से अपना लकी कलर जानने के लिए अगली स्लाइड क्लिक करें — 

know your holi lucky colors by numerology
number

जन्मतिथि - 1, 10, 19, 28

आपके तिथि का कारक ग्रह सूर्य है, जो आत्मा का कारक है और जीवन में ऊर्जा प्रदान करता है। एक अंक वालों के लिए होली खेलने का शुभ रंग है लाल। यह रंग ऊर्जा स्वास्थ्य, उत्साह और महत्वकांक्षा को दर्शाता है। यह रक्तचाप संबंधी रोगों के लिये फायदेमंद होता है। इस वर्ष आप लाल गुलाल से होली खेलेंगें तो जीवन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सेहत और ऊर्जा का विकास होगा। इस रंग का प्रयोग करने वाले का पिता से प्रेम बढ़ता है। दूरियां कम होती हैं। आलस्य और सुस्ती कम होकर सक्रियता आती है।

know your holi lucky colors by numerology
number

जन्मतिथि - 2, 11, 20, 29

2 तिथि का कारक ग्रह चन्द्रमा है, जो मन का प्रतीक है। ऐसे लोगों में भावना पक्ष प्रबल होता है। आपके लिए भाग्यशाली रंग सफेद है। सफेद रंग शीतलता, प्रसन्नता और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह मानसिक तनाव को कम कर जीवन में खुशियां लाता है। इस वर्ष हरे रंग से होली खलेंगे तो आप जीवन में समृद्धि, प्रेम, ममता की वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच उन्नति के रास्ते खुलेंगें। क्रोध में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know your holi lucky colors by numerology
number
जन्मतिथि - 3, 12, 21, 30

पीला रंग गुरू या बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है। यह रंग धन वृद्धि, अध्यात्म, बुद्धि, विद्या और सात्विकता से जुड़ा है। गुरू ग्रह सन्तान, पुत्र, धन वृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। होली के दिन पीले रंग के उपयोग से जीवन में संतुलन आता है। धन की वृद्धि होती है, सम़ृद्धि आती है। बच्चों के लिये यह रंग बहुत शुभ है। अगर इस रंग से तिलक करते हैं, तो मणिपुर चक्र संतुलित होता है।
विज्ञापन
know your holi lucky colors by numerology
number

जन्मतिथि - 4, 13, 22, 31

चार अंक वाले जातक चंचल प्रकृति के होते हैं। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इन्हें जीवन में मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। जिसके कारण यह अक्सर उत्तेजित या नकारात्मक रहते हैं। इस मूलांक वालों के लिए शुभ रंग नीला है। यह विस्तार, धैर्य का रंग है। इस रंग से होली खेलने से इन्द्रियां अधीन रहेंगी। जीवन में शांति आएगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। अगर आप इस रंग को माथे पर लगाते हैं, तो आज्ञा चक्र संतुलित होता है और बुद्धि का विकास होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed