फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan 2026 important shivling puja rules never offer these things to lord shiva

Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, नहीं मिलता पूरा फल

Mon, 03 Aug 2026 05:48 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 05:48 PM IST
सार

सावन में भगवान शिव की पूजा और उनको अर्पित करने वाली चीजों की विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करना वर्जित होता है। 

विज्ञापन
sawan 2026 important shivling puja rules never offer these things to lord shiva
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना-पूजा के लिए सबसे उत्तम और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। सावन में सभी शिवभक्त बड़े ही जोश, उत्साह और श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा के दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और गंगाजल अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से भगवान भोलेभंडारी जल्द प्रसन्न होते हैं और सभी को आशीर्वाद देते हैं। लेकिन वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ चीजों को शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और क्या नहीं। 
विज्ञापन


सावन में शिवलिंग पर ना चढाएं ये चीजें

तुलसी के पत्ते
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। भगवान विष्णु को जहां तुलसी अतिप्रिय होती है वहीं भोलेनाथ की पूजा में तुलसी दल चढ़ना वर्जित माना जाता है।  पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी और भगवान शिव से जुड़ी कथा के कारण शिवपूजन में तुलसी का प्रयोग वर्जित माना जाता है। 
विज्ञापन


हल्दी
शिवलिंग पर हल्दी अर्पित करना वर्जित होता है। दरअसल हल्दी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव वैराग्यी हैं जिसके चलते शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केतकी का फूल
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर केतकी का फूल चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। शिवपुराण के अनुसार, केतकी के झूठ कारण के शिवजी ने उसे अपनी पूजा में स्वीकार न करने का वरदान दिया था। 

नारियल का पानी
शिवजी की पूजा में नारियल अर्पित करना वर्जित माना जाता है। साथ ही शिवलिंग पर नारियल की पानी भी नहीं चढ़ाया जाता है। नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है और मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। 

सिंदूर और कुमकुम
भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर सिंदूर, कुमकुम और सुहाग की दूसरी सामग्री को अर्पित करना वर्जित होता है। भगवान शिव वैराग्य के प्रतीक हैं।

शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ
शास्त्रों में कहा गया है भगवान शिव को मात्र एक लोटा जल अर्पित करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में भगवान शिव को शुद्ध जल, गंगाजल, कच्चा दूध, दही, घी, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना अच्छा होता है। वहीं इसके अलावा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी, चंदन, आक का फूल और मौसमी फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। 

 

Sawan 2026: सावन सोमवार के रखने जा रहे हैं व्रत ? जान लें कुछ जरूरी नियम

Sawan 2026 Daan: सावन में इन चीजों का दान, दिलाएगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed