सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Christmas Day 2025 Why it is Celebrated on 25th Auspicious Gift For Friend

क्रिसमस 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है? साथ ही जानें दोस्तों को क्या गिफ्ट देना होता है शुभ

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Dec 2025 05:23 PM IST
सार

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर को ईसा मसीह (यीशु मसीह) का जन्म हुआ था। ईसा मसीह को ईसाई धर्म में ईश्वर का पुत्र माना जाता है, जिन्होंने संसार को प्रेम, क्षमा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया।

विज्ञापन
Christmas Day 2025 Why it is Celebrated on 25th Auspicious Gift For Friend
Christmas Greeting Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर वर्ष 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व प्रेम, करुणा, शांति और मानवता का संदेश देता है। भारत में भी क्रिसमस केवल ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लोग इस दिन खुशियां बांटते हैं। घरों और चर्चों को सजाया जाता है, रोशनी की जाती है और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
Trending Videos


25 दिसंबर को ही क्रिसमस क्यों मनाया जाता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर को ईसा मसीह (यीशु मसीह) का जन्म हुआ था। ईसा मसीह को ईसाई धर्म में ईश्वर का पुत्र माना जाता है, जिन्होंने संसार को प्रेम, क्षमा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया। बाइबिल के अनुसार उनका जन्म बेथलेहम में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस से जुड़ी परंपराएं
क्रिसमस के दिन लोग चर्च जाकर विशेष प्रार्थनाएँ करते हैं और प्रभु यीशु के जीवन व उपदेशों को याद करते हैं। घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, कैरोल गाए जाते हैं और केक काटे जाते हैं। बच्चों के बीच सांता क्लॉज खुशी और उपहारों का प्रतीक माने जाते हैं। यह पर्व जरूरतमंदों की सहायता और दान-पुण्य के लिए भी प्रेरित करता है। क्रिसमस पर दोस्तों और मित्रों को क्या गिफ्ट देना चाहिए।
 

Pradosh Vrat 2026: 1 जनवरी पर प्रदोष व्रत का संयोग, इन सरल उपायों से करें शिव शंकर को प्रसन्न


चॉकलेट, केक और कुकीज
क्रिसमस पर चॉकलेट, प्लम केक और कुकीज़ देना सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय गिफ्ट माना जाता है। खासतौर पर घर पर बना केक या कुकीज़ दोस्ती में मिठास घोल देते हैं और अपनापन दर्शाते हैं।

New Year 2026: शुभ संयोग में मनाया जाएगा 1 जनवरी, जानें कैसे करें नए साल की शुरुआत


हैंडमेड गिफ्ट
खुद के हाथ से बनाया गया ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम या कोई क्रिएटिव आइटम भावनात्मक रूप से बहुत खास होता है। ऐसे उपहार यह दर्शाते हैं कि आपने अपने दोस्त के लिए समय और मेहनत लगाई है।

Daan Ke Niyam: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी दान में न दें ये चीजें, जीवन में आने लगती हैं रुकावटें

किताबें
किताबें एक सशक्त और अर्थपूर्ण उपहार मानी जाती हैं। मोटिवेशनल, आध्यात्मिक या दोस्त की रुचि से जुड़ी पुस्तक न केवल ज्ञान बढ़ाती है, बल्कि लंबे समय तक यादगार भी रहती है।

सेंटेड कैंडल और डेकोरेशन आइटम
सुगंधित मोमबत्तियाँ, शोपीस और क्रिसमस थीम वाले डेकोरेशन आइटम घर के माहौल को खुशनुमा बनाते हैं। ये गिफ्ट त्योहार की भावना को और खास बना देते हैं।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट
नाम या फोटो वाले मग, कुशन, डायरी, की-चेन जैसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आजकल काफी पसंद किए जाते हैं। ये उपहार सामने वाले को खास होने का एहसास कराते हैं।

बच्चों के लिए विशेष गिफ्ट
यदि दोस्त के घर बच्चे हैं, तो उनके लिए खिलौने, स्टोरी बुक्स, ड्राइंग या पेंटिंग किट देना बेहद अच्छा विकल्प माना जाता है, जिससे बच्चों की खुशी दोगुनी हो जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed