{"_id":"6a575858423daa295a0e6e98","slug":"japan-open-badminton-2026-ayush-unnati-and-lakshya-crash-out-as-india-s-campaign-suffers-major-blow-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Open Badminton: जापान ओपन में भारत को निराशा, आयुष-उन्नति और लक्ष्य हारकर टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Japan Open Badminton: जापान ओपन में भारत को निराशा, आयुष-उन्नति और लक्ष्य हारकर टूर्नामेंट से बाहर
Wed, 15 Jul 2026 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:22 PM IST
सार
भारत के तीनों खिलाड़ी पहले दौर की बाधा भी पार नहीं कर सके जो अगले महीने दिल्ली में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को संघर्षपूर्ण मुकाबलों में हार गए जबकि लक्ष्य सेन को सीधे गेम में पराजय मिली। एशिया चैम्पियनशिप के उपविजेता आयुष को दूसरी वरीयता प्राप्त पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदसर्न ने 21-19, 23-25, 21-15 से हराया ।
विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज उन्नति को चीनी ताइपै की हुआंग यू सुन ने 16-21, 21-16, 21-15 से मात दी। आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप उपविजेता लक्ष्य को स्थानीय खिलाड़ी कोकी वातानाबे ने 38 मिनट में 21 -16, 21-14 से हराया।
भारत के तीनों खिलाड़ी पहले दौर की बाधा भी पार नहीं कर सके जो अगले महीने दिल्ली में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले अच्छा संकेत नहीं है। भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। अब भारत की उम्मीदें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित टीम पर टिकी हैं। सिंधू का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा जबकि ध्रुव और तनीषा शीर्ष वरीयता प्राप्त फेंग यान झि और हुआंग डोंग पिंग से खेलेंगे ।