सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu Crashes Out of Indonesia Open After Defeat to World No. 1 An Se Young

Indonesia Open Badminton: विश्व नंबर-एक के आगे फिर बेबस दिखीं सिंधू, यंग से हारकर इंडोनेशिया ओपन से हुईं बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Jun 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

इस हार के साथ सिंधू का एन से यंग के खिलाफ रिकॉर्ड और निराशाजनक हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में सिंधु को लगातार 10वीं हार झेलनी पड़ी है।

PV Sindhu Crashes Out of Indonesia Open After Defeat to World No. 1 An Se Young
पीवी सिंधू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का इंडोनेशिया ओपन 2026 में सफर समाप्त हो गया। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-एक और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन एन से यंग ने सीधे गेम में 21-17, 21-14 से हराया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब सिंधू को एन से यंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
Trending Videos


जकार्ता में खेले गए मुकाबले में पीवी सिंधू ने कुछ मौकों पर शानदार खेल दिखाया, लेकिन वह उसे पूरे मैच में बरकरार नहीं रख सकीं। दक्षिण कोरिया की स्टार खिलाड़ी एन से यंग ने महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतर नियंत्रण दिखाते हुए 21-17, 21-14 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरे सप्ताह मिली हार
सिंधू को पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी एन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट है, जिसमें दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने भारतीय स्टार की चुनौती खत्म की है।

एन से यंग के खिलाफ रिकॉर्ड और खराब
इस हार के साथ सिंधू का एन से यंग के खिलाफ रिकॉर्ड और निराशाजनक हो गया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में सिंधु को लगातार 10वीं हार झेलनी पड़ी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि भारतीय खिलाड़ी अभी तक विश्व नंबर-एक के खिलाफ एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

सिंधू के लिए आगे की राह
पिछले कुछ वर्षों में चोटों और फॉर्म में उतार-चढ़ाव से जूझ रही सिंधू के लिए यह सीजन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इंडोनेशिया ओपन में उनका अभियान जल्दी समाप्त हो गया, लेकिन आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में वह वापसी की उम्मीद के साथ उतरेंगी। दूसरी ओर, एन से यंग ने एक बार फिर साबित किया कि वह मौजूदा समय में महिला बैडमिंटन की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed