{"_id":"6a17f88ef5f222301705cce6","slug":"pv-sindhu-satwik-chirag-pair-sailed-into-quarterfinals-of-singapore-open-super-750-badminton-tournament-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singapore Open: पीवी सिंधू का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं; सात्विक-चिराग भी जीते","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Singapore Open: पीवी सिंधू का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं; सात्विक-चिराग भी जीते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी अपने-अपने मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का शानदार प्रदर्शन जारी है और वह सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधू ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में जापान की रिको गुंजी को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9 21-12 हराया और अगले दौर में प्रवेश कर लिया। सिंधू के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि उन्हें अंतिम आठ दौर में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन सी यंग का सामना करना पड़ेगा।
सात्विक-चिराग भी अंतिम आठ में
भारत की चौथी वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हालांकि, क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने चीनी ताइपे के ली झी हुएई और यांग पो सुआन की जोड़ी को 21-15, 11-21, 21-18 से हराया। सात्विक-चिराग का सामना अब मलयेशिया के खाई जिंग कांग और आरोन ताई की जोड़ी से होगा।
मिश्रित जोड़ी को भी मिली सफलता
ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। इस जोड़ी ने जापान के युता वातानाबे और माया तागुची को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। इस भारतीय जोड़ी का सामना अब किम जाए हियोन जांग और हा जियोंग तथा तीसरी वरीयता प्राप्त मलयेशिया की जोड़ी चेन तांग जिए और तोह ईए वेई में से किसी एक से होगा।
विज्ञापन
Trending Videos