{"_id":"6a171821e22f2ee3090170a5","slug":"paralympic-champion-sumit-antil-sets-new-javelin-world-record-know-details-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sumit Antil: पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने फिर रचा इतिहास, जैवलिन में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sumit Antil: पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने फिर रचा इतिहास, जैवलिन में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 27 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार
सुमित अंतिल ने बंगलूरू में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 जैवलिन स्पर्धा में 74.82 मीटर थ्रो कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपना ही 73.29 मीटर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बार फिर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।
सुमित अंतिल
- फोटो : Sumit Antil (Instagram)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय पैरा एथलेटिक्स के स्टार खिलाड़ी सुमित अंतिल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने बुधवार को आयोजित इंडियन ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। हरियाणा के सोनीपत निवासी 27 वर्षीय सुमित ने भाले को 74.82 मीटर दूर फेंककर अपना ही पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उनका विश्व रिकॉर्ड 73.29 मीटर था, जिसे उन्होंने 2022 एशियन पैरा गेम्स में बनाया था।
लगातार शानदार प्रदर्शन
80 मीटर का लक्ष्य
विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद सुमित का अगला लक्ष्य 80 मीटर की दूरी पार करना है। उनका मौजूदा प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वे आने वाले समय में और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
एफ64 श्रेणी क्या है?
एफ64 श्रेणी उन पैरा एथलीटों के लिए होती है जिनके निचले अंगों में समस्या होती है। इस वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो कृत्रिम पैर के सहारे प्रतिस्पर्धा करते हैं या जिनके पैरों की लंबाई में अंतर होता है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बदली जिंदगी
साल 2015 में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में सुमित अंतिल ने घुटने के नीचे अपना बायां पैर गंवा दिया था। हालांकि, कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पैरा जैवलिन थ्रो खिलाड़ियों में जगह बनाई।
लगातार शानदार प्रदर्शन
- सुमित अंतिल पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
- 2020 समर पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
- 2024 समर पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदर अपने नाम किया।
- 2023, 2024 और 2025 की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिताब जीता।
- 2022 एशियन पैरा गेम्स में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
80 मीटर का लक्ष्य
विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद सुमित का अगला लक्ष्य 80 मीटर की दूरी पार करना है। उनका मौजूदा प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वे आने वाले समय में और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एफ64 श्रेणी क्या है?
एफ64 श्रेणी उन पैरा एथलीटों के लिए होती है जिनके निचले अंगों में समस्या होती है। इस वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो कृत्रिम पैर के सहारे प्रतिस्पर्धा करते हैं या जिनके पैरों की लंबाई में अंतर होता है।
Trending Videos