{"_id":"6a181dc052143feb06009a55","slug":"cwg-2030-preparations-sports-ministry-deploying-it-consultants-in-national-sports-federations-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटा खेल मंत्रालय, एनएसएफ में होगी आईटी सलाहकार की नियुक्ति","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटा खेल मंत्रालय, एनएसएफ में होगी आईटी सलाहकार की नियुक्ति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत में खेलों के बेहतर संचालन और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए खेल मंत्रालय बड़ा कदम उठा रहा है। इसके तहत मंत्रालय एनएसएफ में आईटी सलाहकार की नियुक्ति करेगा।
मनसुख मांडविया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह अहमदाबाद में होने वाले 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बेहतर तालमेल के लिए अपनी डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने हेतु राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) में आईटी सलाहकारों की नियुक्ति करेगा। यह योजना राष्ट्रीय खेल डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र (एनएसडीई) के व्यापक ढांचे का हिस्सा है। हालांकि मंत्रालय ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह प्रत्येक संघ में कितने पेशेवरों को नियुक्त करना चाहता है, इसके लिए क्या समय-सीमा या मापदंड होंगे। खेल मंत्रालय वर्तमान में 40 से अधिक राष्ट्रीय संघों को मान्यता देता है।
मांडविया ने बताई योजना
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, इस पहल का उद्देश्य संघ विशिष्ट डिजिटल प्रणाली को सुव्यवस्थित करना और प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों, खिलाड़ियों की भागीदारी, प्रशासन प्रक्रियाओं और वास्तविक समय में तालमेल के लिए अधिक प्रभावी योजना बनाना है क्योंकि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और अपनी दीर्घकालिक ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं से पहले एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की तैयारी कर रहा है।
आईटी सलाहकारों को एनएसएफ की मदद करनी होगी जिससे कि एनएसडीई ढांचे के तहत डिजिटल प्रणाली को आसानी से लागू किया जा सके। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, आईटी पेशेवरों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के आईटी सेल ने ट्रेनिंग दी है और वे काम करने के लिए तैयार हैं। वे खास तौर पर उन छोटे महासंघ के लिए उपयोगी हैं जिनके पास खुद से यह अपग्रेड करने के लिए संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन
सलाहकारों से उम्मीद की जाती है कि वे महासंघ को सालाना कैलेंडर और प्रस्ताव बनाने, खेल प्रबंधन प्रणाली पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के नामांकन, सालाना नवीनीकरण जमा करने और डिजीलॉकर के लिए टूर्नामेंट के नतीजे अपलोड करने जैसे क्षेत्रों में मदद करेंगे।

Trending Videos