{"_id":"6a17df112658f7cba900591a","slug":"r-praggnanandhaa-stuns-world-no-1-magnus-carlsen-in-round-three-of-the-norway-chess-gukesh-suffers-setback-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Norway Chess: प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया, विश्व चैंपियन गुकेश को लगा झटका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Norway Chess: प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया, विश्व चैंपियन गुकेश को लगा झटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया। प्रज्ञानंद ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को मात दी। वहीं, विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक बार फिर झटका लगा।
प्रज्ञानंद और कार्लसन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारतीय स्टार खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल चेस में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया। प्रज्ञानंद कार्लसन के खिलाफ ज्यादातर समय तक नियंत्रण में नजर आए। नॉर्वे के स्टार ने दबाव में आकर एक बड़ी गलती कर दी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
इस साल टूर्नामेंट में कार्लसन चिर परिचित फॉर्म में नहीं दिख रहे थे, लेकिन सात बार के चैंपियन को उसके देश में हराना विश्व शतरंज की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। बुकारेस्ट में सुपरबेट शतरंज क्लासिक रोमानिया में शानदार प्रदर्शन करके आए प्रज्ञानंद ने उस लय को कायम रखा। इस जीत के बाद उनके 4.5 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। प्रज्ञानंददा ने 2024 में इसी टूर्नामेंट में क्लासिकल प्रारूप में पहली बार कार्लसन को हराया था।
फिरौजा की बढ़त बरकरार
विश्व चैंपियन डी गुकेश को अलीरेज फिरौजा के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा। फिरौजा ने बाद में आर्मागेडन गेम में जीत हासिल की और अतिरिक्त अंक हासिल किए और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत शुरुआत बनाए रखी। विन्सेंट कीमर और वेस्ली सो के बीच बचा हुआ क्लासिकल गेम भी एक संतुलित संघर्ष के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। वेस्ली सो ने अतिरिक्त अंक इकट्ठा करके आर्मागेडन गेम को अपने नाम कर लिया। तीसरे राउंड के बाद फिरौजा पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के वर्ग में एक बार फिर करीबी मुकाबले देखने को मिले। तीन क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए और फिर मैच के नतीजे का फैसला आर्मागेडन से हुआ। मौजूदा महिला चैंपियन जू वेनजुन और झू जिनर ने एक रोमांचक बाजी खेली जो आखिर में ड्रॉ पर खत्म हुई। झू जिनर ने एक समय अच्छी बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन वह इसे जीत में नहीं बदल पाईं। झू ने बाद में आर्मागेडन गेम में जीत हासिल करके अतिरिक्त अंक हासिल किए। एना मुजीचुक और हंपी कोनेरू ने भी क्लासिकल गेम ड्रॉ पर खत्म किया। मुजीचुक ने बाद में आर्मागेडन गेम में जीत हासिल करके अतिरिक्त अंक हासिल किए।

Trending Videos