{"_id":"6a17e42cbc52ffd4f80d1912","slug":"french-open-novak-djokovic-reached-the-third-round-of-the-french-open-defeating-valentin-royer-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे, कड़े मुकाबले में वैलेंटिन रॉयर को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे, कड़े मुकाबले में वैलेंटिन रॉयर को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार
सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को हराया।
नोवाक जोकोविच
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तीन बार के चैंपियन और पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने कड़े मुकाबले में फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने रॉयर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2, 6-7(9), 6-3 से जीत दर्ज की। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में 6/5 पर एक मैच प्वाइंट गंवा दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद बेहतरीन वापसी करते हुए तीन घंटे और 28 मिनट तक चले मुकाबले में रॉयर को मात दी।
Trending Videos
फ्रांस के खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर किया रिकॉर्ड
अपने करियर में रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके इस चैंपियन खिलाड़ी ने इस साल क्ले कोर्ट पर सिर्फ एक मैच खेलकर फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। मार्च में अमेरिका के इंडियन वेल्स ओपन के दौरान लगी चोट के कारण वह छह हफ्तों से ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए थे। फ्रेंच ओपन में शुरुआती दो मुकाबलों में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिली। रविवार को उन्होंने अपने पहले मैच में जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड को चार सेटों तक चले मुकाबले में हराया था। इसके बाद बुधवार को कोर्ट फिलिप-चैटियर में बेहद गर्म मौसम के बीच उन्होंने रॉयर को हराकर इस सीजन में अपना रिकॉर्ड नौ जीत और तीन हार का कर लिया।

जोकोविच ने फ्रांस के खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार 30वीं जीत हासिल की। रॉयर के खिलाफ मिले नौ ब्रेक प्वाइंट में से उन्होंने छह का फायदा उठाया। 39 साल के जोकोविच ने दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए इस पहले बड़े मुकाबले में शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि तीसरे सेट के बीच मैच थोड़ा रोमांचक हो गया, जब लगातार चार बार सर्विस ब्रेक हुई। जोकोविच 3-2 और 4-3 की बढ़त पर थे, लेकिन हर बार रॉयर ने तुरंत वापसी की और मैच को चौथे राउंड में पहुंचा दिया।
21वीं बार तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविच
एटीपी रैंकिंग में 74वें नंबर के खिलाड़ी रॉयर चौथे सेट में फीके नजर आए। जोकोविच ने चौथे गेम में निर्णायक रूप से सर्विस तोड़ी और रिकॉर्ड 21वीं बार फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में अपनी जगह बनाई। पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच राउंड चार में जगह बनाने के लिए ब्राजील के 28वीं वरीयता प्राप्त फोंसेका से भिड़ेंगे। जोकोविच ने कभी फोंसेका का सामना नहीं किया है और ये दोनों खिलाड़ियों की पहली भिड़ंत होगी।