{"_id":"69f34e6d553923d6bd08bb19","slug":"thomas-cup-finals-india-take-on-chinese-taipei-in-quarter-final-match-preview-in-hindi-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thomas Cup: भारत का क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से होगा सामना, जानें दोनों टीमों का कैसा रहा है सफर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thomas Cup: भारत का क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से होगा सामना, जानें दोनों टीमों का कैसा रहा है सफर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होर्सेंस
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप फाइनल में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष टीम का सामना चीनी ताइपे से होगा।
थॉमस कप
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारत थॉमस कप फाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को चीनी ताइपे की मजबूत टीम से भिड़ेगा और इस मुकाबले को जीतकर अपने दूसरे खिताब की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा। भारत ने चार साल पहले अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए थॉमस कप का खिताब जीता था जो बैडमिंटन की विश्व टीम चैंपियनशिप है। इस बार भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है और उसका सामना चीनी ताइपे से होगा जिसने अब तक यह टूर्नामेंट नहीं जीता है।
Trending Videos
दोनों टीमों की स्थिति
- भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जोरदार तरीके से करते हुए कनाडा को 4-1 से हराया।
- टीम ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से शिकस्त दी लेकिन चीन को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
- चीनी ताइपे की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है जिसकी अगुआई दुनिया के नंबर छठे नंबर के एकल खिलाड़ी चोउ टिएन चेन कर रहे हैं।
- उनके साथ दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी और दुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी ची यू जेन टीम की एकल चुनौती को बेहद मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने 2022 में जीता था खिताब
युगल में ताइपे के पास चिउ सियांग चीह और वांग ची-लिन की दुनिया की 14वें तथा ली झे-हुई और यांग पो-सुआन की दुनिया की नंबर 16वें नंबर की जोड़ी है। दूसरी ओर भारत की टीम काफी अच्छी लय में नजर आ रही है। उसके एकल और युगल दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप की अपनी बेहतरीन लय को यहां भी बरकरार रखा है। उस चैंपियनशिप में वह उपविजेता रहे थे। यहां उन्होंने अपने तीनों मैच जीते हैं। वर्ष 2022 में खिताब जीतने के अलावा भारत ने 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक भी जीते हैं।