Football New Rule: मुंह ढककर लड़ोगे तो सीधा रेड कार्ड! फीफा विश्वकप से पहले खिलाड़ियों की चालाकी पर कसा शिकंजा
फुटबॉल में खिलाड़ियों के व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए नया बड़ा नियम लागू किया गया है। अब बहस के दौरान मुंह ढककर बात करने पर खिलाड़ी को लाल कार्ड मिल सकता है। साथ ही विश्व कप 2026 के लिए पीले कार्ड नियमों में भी बदलाव किया गया है।
विस्तार
यह नियम उस विवाद के बाद सामने आया है जिसमें रियल मैड्रिड स्टार विनीसियस जूनियर ने फरवरी में चैंपियंस लीग मैच के दौरान बेनफिका के जियानलुका प्रेस्टियानी पर मुंह ढककर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में यूईएफए ने प्रेस्टियानी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगाया था। यदि वह अर्जेंटीना की विश्व कप टीम में चुने जाते हैं, तो शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।
🚨🤭 Players who cover their mouths when confronting an opponent will be sent off at this summer's World Cup. This is in wake of the incident between Vinícius Júnior and Gianluca Prestianni in February. 🟥👋
— Chelsea Dodgers (@TheBlueDodger) April 28, 2026
(@ESPNFC) #CFC pic.twitter.com/AfxPYHZcWl
आईएफएबी ने अपने बयान में कहा, 'किसी विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ बहस के दौरान मुंह ढकने वाले किसी भी खिलाड़ी को लाल कार्ड से दंडित किया जा सकता है।' इस बयान के बाद साफ हो गया है कि फुटबॉल में अब गुप्त बातचीत या अपमानजनक टिप्पणी छिपाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मैदान छोड़ने पर भी मिलेगी सजा
आईएफएबी ने एक और बड़ा नियम लागू किया है। अब यदि कोई खिलाड़ी रेफरी के फैसले के विरोध में मैदान छोड़ता है, तो उसे भी लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। यह नियम टीम अधिकारियों पर भी लागू होगा। यानी अगर कोई कोच या अधिकारी खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिए उकसाता है, तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
🚨🟥 Players who cover their mouths during confrontations at the World Cup risk immediate red cards.
— MatchDay Central (@MatchDCentral) April 29, 2026
FIFA is set to introduce stricter punishments following the clash between Vinícius Júnior and Gianluca Prestianni earlier this year. pic.twitter.com/ZSjZhJMPDr
फीफा ने विश्व कप 2026 के लिए पीले कार्ड नियमों में भी राहत दी है। अब ग्रुप स्टेज में मिला एक पीला कार्ड नॉकआउट दौर में लागू नहीं होगा। इसी तरह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने पर भी पुराने कार्ड रिकॉर्ड से हट जाएंगे। फीफा ने कहा, 'फीफा परिषद ने फीफा विश्व कप 2026 के नियमों में संशोधन किया है, जिसके अनुसार ग्रुप चरण में मिला एक पीला कार्ड नॉकआउट चरण में मान्य नहीं होगा। इसी तरह क्वार्टर फाइनल में मिला एक पीला कार्ड अगले मैचों के लिए मान्य नहीं होगा।'
खिलाड़ियों और फैंस को फायदा
इन बदलावों का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि स्टार खिलाड़ी छोटे उल्लंघनों के कारण बड़े मैचों से बाहर नहीं होंगे। साथ ही मैदान पर अनुशासन भी बेहतर होगा। विश्व कप 2026 में अब सिर्फ गोल ही नहीं, नियमों की सख्ती भी चर्चा का विषय बनने वाली है।

कमेंट
कमेंट X