सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Duckett has decided to pull out of his IPL 2026 stint with Delhi Capitals faces a two-year ban

दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका: बेन डकेट ने आईपीएल से नाम लिया वापस, जानें क्यों लग सकता है दो साल का प्रतिबंध?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 24 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 का सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ टीमें जहां खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स को बेन डकेट के हटने से झटका लगा है।

Ben Duckett has decided to pull out of his IPL 2026 stint with Delhi Capitals faces a two-year ban
बेन डकेट - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल का आगामी सीजन शुरू होने से पहले ही झटका लगा है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से हटने का फैसला लिया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल हुई मिनी नीलामी में दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब घर पर समय बिताना चाहते हैं और लाल गेंद के क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। आईपीएल के नियमनुसार, डकेट पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यानी डकेट अब 2027 और 2028 आईपीएल सीजन में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Trending Videos

डकेट ने फ्रेंचाइजी से मांगी माफी
डकेट ने कहा, यह बहुत कठिन निर्णय था और मैं दिल्ली में सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं नहीं आ पाऊंगा। जब मैंने नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया था, तब मुझे लगा था कि यह एक शानदार अवसर होगा और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी द्वारा मुझे चुनना अद्भुत था। मैं बेहद खुश था। यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता है जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और यह एक अद्भुत अनुभव होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या डकेट पर होगी कार्रवाई?
आईपीएल 2025 से पहले नियम में बदलाव किए गए थे जिसके अनुसार, अगर कोई विदेशी खिलाजडी नीलामी में चुने जाने के बाद लीग से बिना किसी वैध कारण के नाम वापस लेता है तो उस पर दो साल प्रतिबंध लगाया जाएगा। आईपीएल की शासकीय निकाय के अनुसार, किसी तरह की चोट या मेडिकल आपात स्थिति में ही खिलाड़ी को घर जाने की मंजूरी है। 

रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं डकेट
डकेट का प्रदर्शन एशेज टेस्ट सीरीज में अच्छा नहीं रहा था और उन्हें टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई इंग्लैंड टीम में भी नजरअंदाज किया गया था। डकेट एशेज के सभी पांच टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन उन्होंने 10 पारियों में 202 रन बनाए थे। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। डकेट ने कहा, मेरे लिए फिर से आईपीएल में खेलना मेरी उम्र (31 वर्ष) को देखते हुए मुश्किल हो सकता है लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर पाऊंगा। मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और जानता हूं कि यह मेरे करियर के लिए सही फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed