{"_id":"62f07cd97cf1673ff31f0741","slug":"commonwealth-games-2022-day-11-india-schedule-today-in-cwg-games-and-events-from-birmingham-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022 India Schedule Day 11: आज सिंधु और लक्ष्य से स्वर्ण की उम्मीद, हॉकी और टेबल टेनिस में भी पदक पक्का","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022 India Schedule Day 11: आज सिंधु और लक्ष्य से स्वर्ण की उम्मीद, हॉकी और टेबल टेनिस में भी पदक पक्का
Mon, 08 Aug 2022 08:32 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:32 AM IST
सार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ी छह प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। आज भारत के पास पांच स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। सबसे ज्यादा उम्मीदें पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन से हैं। वहीं, टेबल टेनिस में शरथ कमल भी स्वर्ण पदक दिला सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अब तक 55 पदक मिल चुके हैं। इसमें 18 स्वर्ण 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। आज भारतीय खिलाड़ियों के पास छह और पदक जीतने का मौका है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी स्वर्ण पदक जिता सकती है। टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलना तय है। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी, लेकिन साथियान ने जीत हासिल की तो भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीत सकता है।
आइए जानते हैं आज भारत का पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
आइए जानते हैं आज भारत का पूरा शेड्यूल
बैडमिंटन
महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे
पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे
पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, दोपहर 3 बजे
टेबल टेनिस
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे
हॉकी
पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5 बजे
महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे
पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे
पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, दोपहर 3 बजे
टेबल टेनिस
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे
हॉकी
पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5 बजे