फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2026: Budigina and Imam Ali hopes for medals in Para-swimming Srihari in semi-finals Sajan Prakash out

CWG 2026: बुडिगिना और इमाम अली ने पैरा तैराकी में जगाई पदक की आस, श्रीहरि सेमीफाइनल में; साजन प्रकाश बाहर

Tue, 28 Jul 2026 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

भारतीय पैरा तैराकों ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की आस जगाई है। रवि बुडिगिना और अली इमाम ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 के फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन
CWG 2026: Budigina and Imam Ali hopes for medals in Para-swimming Srihari in semi-finals Sajan Prakash out
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : SAI Media

विस्तार

पैरा तैराक रवि बुडिगिना और अली इमाम ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 के फाइनल में पहुंकर पदक की आस जगाई है। वहीं, भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि अनुभवी साजन प्रकाश मंगलवार को क्वालिफाइंग राउंड में हीट (शुरुआती दौर) से ही बाहर हो गए। नटराज का सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार आज रात 1:33 बजे खेला जाएगा। वहीं, पैरा तैराकी का मेडल राउंड भी मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 11:37 बजे होगा। 
विज्ञापन

हीट में कैसा रहा बुडिगिना-इमाम का प्रदर्शन?
पैरा तैराक रवि बुडिगिना और अली इमाम पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 के फाइनल में पहुंच गए। बुडिगिना ने अपनी हीट में 26.33 सेकेंड का समय लिया और वह अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, इमाम ने अपनी हीट में 28.41 सेकेंड का समय लिया और वह पांचवें स्थान पर रहे। ओवरऑल बुडिगिना और इमाम क्रमश: छठे और आठवें नंबर पर रहकर मेडल राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीहरि की उम्मीदें बरकरार
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी स्पर्धा में 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और उनकी उम्मीदें अभी बरकरार हैं। नटराज 55.58 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में पांचवें और कुल 13वें स्थान पर रहे। प्रारंभिक दौर से 16 सबसे तेज तैराकों को आगे प्रवेश मिलता है। नटराज का 50 मीटर के बाद टाइमिंग 26. 26 सेकेंड था। उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 53.77 सेकंड है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

साजन ने किया निराश
वहीं, साजन अपनी हीट में आठवें और कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। 32 वर्ष के साजन क्वालिफाइंग के नौवें और अंतिम ग्रुप का हिस्सा थे। उन्होंने 24.94 सेकेंड का समय लिया और इस तरह से प्रतियोगिता से बाहर हो गए। वह अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच सके जो 23.83 सेकेंड है। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

दो बार के ओलंपियन साजन सोमवार को 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें और अंतिम स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1:58.05 सेकेंड का समय लिया था। उनका यह प्रदर्शन भी निराशाजनक था क्योंकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1:56.38 सेकेंड है। 25 वर्ष के नटराज भारत की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम में भी थे जो फाइनल में छठे स्थान पर रही थी। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी स्पर्धा में एकमात्र पदक प्रशांत करमाकर ने जीता है जो दिल्ली में 2010 में हुए खेलों में 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस9 पैरा वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed