फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2026 Day 5 Schedule: India Eyes 10 Medal Events as Athletics Begins in Glasgow

CWG 2026 Day 5 Schedule: भारत के पास आज 10 पदक जीतने का मौका, एथलेटिक्स में भी शुरू होगी चुनौती; पूरा शेड्यूल

Mon, 27 Jul 2026 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पांचवें दिन भारत के लिए बेहद अहम मुकाबले होने वाले हैं। भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती 10 मेडल इवेंट्स में रहेगी। पहली बार एथलेटिक्स की शुरुआत होगी, जहां मुरली श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर और सर्वेश कुशारे जैसे स्टार खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे। वहीं भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और जिम्नास्टिक में भी भारत को पदकों की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
CWG 2026 Day 5 Schedule: India Eyes 10 Medal Events as Athletics Begins in Glasgow
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : ANI

विस्तार

ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पांचवें दिन (27 जुलाई) भारतीय दल के लिए मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं। सोमवार को पहली बार एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत होगी, जहां लंबी कूद, ऊंची कूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। इसके अलावा भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, तैराकी, पैरा एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में भी भारत के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण 10 मेडल इवेंट्स होंगे, जिनमें भारत के कई दावेदार पदक जीतने के लिए उतरेंगे।

विज्ञापन

एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर पर नजर
भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। वहीं लोकेश सत्यनाथन भी इसी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिर्से पहले हीट में दौड़ेंगे और क्वालिफाई करने पर देर रात फाइनल भी खेलेंगे। दिन का सबसे बड़ा ट्रैक एंड फील्ड मुकाबला पुरुषों की ऊंची कूद का फाइनल होगा, जिसमें सर्वेश अनिल कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर भारत की पदक उम्मीद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन और मुक्केबाजी में पदकों की उम्मीद
भारोत्तोलन में भारत की चुनौती तीन अलग-अलग वर्गों में रहेगी। ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी और वल्लूरी अजय बाबू अपने-अपने फाइनल में उतरेंगे। तीनों से भारत को पदक की उम्मीद है। मुक्केबाजी में भी चार भारतीय मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच, अंकुश, साक्षी चौधरी और सुमित कुंडू अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे और अगले दौर में पहुंचने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

जिम्नास्टिक, पैरा एथलेटिक्स और तैराकी में भी बड़ा दिन
महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगी। पैरा एथलेटिक्स में महिला शॉटपुट एफ57 फाइनल में शिल्पा के. शायला और शर्मिला धांकर मैदान में होंगी, जबकि पुरुष टी38 100 मीटर फाइनल में राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी दौड़ेंगे। तैराकी में साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई की हीट में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर फाइनल भी खेलेंगे। 

भारत का शेड्यूल (दिन पांच)

समय (IST) स्पर्धा / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी
2:40 PM एथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर हीट गुरिंदरवीर सिंह
3:00 PM एथलेटिक्स – पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन
3:00 PM तैराकी – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट साजन प्रकाश
3:55 PM एथलेटिक्स – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ हीट तेजस शिर्से
4:45 PM मुक्केबाजी – पुरुष 60 किग्रा (अंतिम-16) सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड)
5:30 PM भारोत्तोलन – महिला 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) ज्ञानेश्वरी यादव
6:00 PM मुक्केबाजी – पुरुष 80 किग्रा (अंतिम-16) अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा)
6:15 PM आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक – महिला वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट) प्रतिष्ठा सामंता
7:30 PM 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल – महिला पूल मुकाबला भारत बनाम नाइजीरिया
8:00 PM भारोत्तोलन – महिला 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) बिंदियारानी देवी
10:05 PM लॉन बॉल्स – पुरुष सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला पुतुल सोनावाल बनाम अनवर हमादा (केन्या)
10:30 PM मुक्केबाजी – महिला 51 किग्रा (अंतिम-16) साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेल (बोत्सवाना)
11:35 PM पैरा एथलेटिक्स – महिला शॉटपुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट) शर्मिला धांकर, शिल्पा के. शायला
11:40 PM एथलेटिक्स – पुरुष ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट) सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे. आदर्श राम
12:30 AM (28 जुलाई) भारोत्तोलन – पुरुष 79 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) वी. अजय बाबू
1:00 AM (28 जुलाई) मुक्केबाजी – पुरुष 70 किग्रा (अंतिम-16) सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड)
1:44 AM (28 जुलाई) तैराकी – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (मेडल इवेंट)* साजन प्रकाश
1:57 AM (28 जुलाई) पैरा एथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट) राकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदी
2:15 AM (28 जुलाई) एथलेटिक्स – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (मेडल इवेंट)* तेजस शिर्से

* क्वालिफाई करने पर।

यानी कुल मिलाकर नौ मेडल इवेंट हैं। ये हैं:

  1. ज्ञानेश्वरी यादव – महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल
  2. प्रतिष्ठा सामंता – महिला वॉल्ट फाइनल
  3. बिंदियारानी देवी – महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल
  4. शिल्पा के. शायला और शर्मिला धांकर – महिला शॉटपुट F57 फाइनल
  5. सर्वेश कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे. आदर्श राम – पुरुष हाई जंप फाइनल
  6. वी. अजय बाबू – पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल
  7. साजन प्रकाश – 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
  8. राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी – पुरुष 100 मीटर T38 फाइनल
  9. तेजस शिर्से – 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

पैरा तैराकी में भी कमाल करने का मौका
इसके अलावा पैरा तैराकी में भी भारत की चुनौती रहेगी। स्वातिक पाटिल पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा की हीट में शाम शाम साढ़े चार बजे के करीब उतरेंगे। यदि वह हीट से क्वालिफाई करने में सफल रहते हैं, तो 28 जुलाई को रात 12:02 बजे होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे, जो कि आज का 10वां पदक हो सकता है।


चौथे दिन के हाइलाइट्स
 
  • भारत ने चौथे दिन का समापन 3 पदकों के साथ किया।
  • मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
  • राजा मुथुपांडी और ऋषिकांत सिंह ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दो और पदक डाले।
  • तैराकी में भारत की पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही।
  • मुक्केबाजी में जादुमणि सिंह मांडेंगबाम ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
  • प्रीति पवार ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वह पदक से एक जीत दूर हैं।
  • लॉन बॉल्स में पुतुल सोनावाल की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं, हालांकि अब उनका रास्ता मुश्किल हो गया है।
  • महिला युगल लॉन बॉल्स टीम टाई-ब्रेकर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed