{"_id":"6a2942b60faa1bead90c7dbd","slug":"fifa-world-cup-2026-lionel-messi-gives-fitness-updates-after-winning-warm-up-match-against-iceland-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC 2026: वॉर्म-अप मुकाबले में पुराने रंग में नजर आए मेसी, फुटबॉल के महाकुंभ से पहले फिटनेस पर क्या बोले?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA WC 2026: वॉर्म-अप मुकाबले में पुराने रंग में नजर आए मेसी, फुटबॉल के महाकुंभ से पहले फिटनेस पर क्या बोले?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप 2026 से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर दी है। आइसलैंड के खिलाफ 3-0 की जीत में गोल करने के बाद मेसी ने कहा कि वह पूरी तरह अच्छा महसूस कर रहे हैं और विश्व कप के लिए तैयार हैं।
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 से पहले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइसलैंड के खिलाफ खेले गए अंतिम वॉर्म-अप मुकाबले में अर्जेंटीना की 3-0 की शानदार जीत के बाद मेसी ने कहा कि वह अब पूरी तरह बेहतर महसूस कर रहे हैं और मैदान पर लौटकर काफी खुश हैं।
मैदान पर आते ही छाए मेसी
अलबामा के जॉर्डन-हेयर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेसी को 70वें मिनट में मैदान पर उतारा गया। मैदान पर आते ही उन्होंने प्रभाव छोड़ा और 72वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। मैच के बाद मेसी ने टीवाईसी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मैं शुरुआत से ही इसका आनंद ले रहा हूं। जब से मैं टीम के साथ जुड़ा था, तब से खेलने के लिए उत्सुक था क्योंकि मुझे कुछ शारीरिक परेशानी थी। अब मैं खुश हूं, हर पल का आनंद ले रहा हूं और हमेशा की तरह उत्साहित हूं। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं मैदान पर उतरकर उन आशंकाओं को पीछे छोड़ना चाहता था जो चोट या असहजता के दौरान मन में रहती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पास उद्घाटन मैच से पहले एक सप्ताह का समय है, जिसमें सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट और तैयार हो जाएंगे।'

इंस्टाग्राम पर साझा की जीत की तस्वीरें
आइसलैंड के खिलाफ जीत के बाद मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, 'आइए, पहले से भी ज्यादा करीब होकर आगे बढ़ें।'

View this post on Instagram
मैच का हाल
मुकाबले की शुरुआत में आइसलैंड ने अर्जेंटीना को चौंकाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती मौके को भुनाने में नाकाम रही। इसके बाद विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया। 8वें मिनट में वेलेंटिन बार्को ने शानदार लंबी दूरी के गोल से अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। 72वें मिनट में मेसी ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 86वें मिनट में थियागो अल्माडा ने तीसरा गोल दागकर अर्जेंटीना की 3-0 की जीत सुनिश्चित कर दी। मेसी, लाउटारो मार्टिनेज और अल्माडा की शानदार साझेदारी ने आइसलैंड की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

पहले फिटनेस को लेकर थी चिंता
मेसी छह जून को होंडुरास के खिलाफ अर्जेंटीना की 2-0 की मैत्रीपूर्ण जीत में नहीं खेले थे। वह बाएं हैमस्ट्रिंग में मांसपेशियों की थकान से जूझ रहे थे। इंटर मियामी के लिए फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ एमएलएस मुकाबले के दौरान उन्हें यह परेशानी हुई थी। हालांकि अब आइसलैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी और गोल करने के बाद मेसी ने अपनी फिटनेस को लेकर सभी चिंताओं को लगभग खत्म कर दिया है।

विश्व कप अभियान की शुरुआत
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना अपने फीफा विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम ग्रुप-जे में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन का सामना करेगी। मेसी की फिटनेस और फॉर्म अर्जेंटीना के लिए राहत की खबर है, क्योंकि टीम एक बार फिर विश्व कप खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है।