फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Egypt vs Iran FIFA World Cup 2026: Last-Minute Drama Breaks Iran's Heart Egypt Enter Round Of 32

Iran Vs Egypt: किस तरह नॉकआउट के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूका ईरान? राउंड ऑफ 32 की उम्मीदें अब भी कायम

Sat, 27 Jun 2026 12:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jun 2026 12:58 PM IST
सार

मिस्र और ईरान के बीच फीफा विश्व कप का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मिस्र इस तरह नॉकआउट में पहुंच गया, लेकिन ईरान के लिए यह नतीजा निराशाजनक रहा क्योंकि वह सीधे राउंड ऑफ 32 में जगह नहीं बना सका। हालांकि, अभी उसके पास आगे बढ़ने का मौका शेष है।

विज्ञापन
Egypt vs Iran FIFA World Cup 2026: Last-Minute Drama Breaks Iran's Heart Egypt Enter Round Of 32
ईरान बनाम मिस्र - फोटो : FIFA.com

विस्तार

ईरान और मिस्र के बीच फीफा विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला अंत में 1-1 से ड्रॉ रहा और मिस्र पहली बार नॉकआउट में पहुंच गया। हालांकि, ईरान के पास सीधे अगले दौर में पहुंचने का सुनहरा मौका था, लेकिन अंतिम मिनटों में वीएआर रिव्यू के एक फैसले ने उसके लिए नतीजे बदल कर रख दिए। ईरान का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है और उसके पास राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने का मौका है। 
विज्ञापन

मिस्र पहली बार नॉकआउट में
मिस्र ने महमूद साबेर के शुरू में किए गए गोल के बावजूद कुछ विषम पलों से गुजरते हुए ईरान के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण मैच को 1-1 से ड्रॉ खेला और पहली बार विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। ईरान ने गोल करने के अधिक मौके बनाए। इनमें संभावित विजयी गोल भी शामिल था जिसे ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। उसे अब अपने भाग्य का पता लगाने के लिए एक दिन इंतजार करना होगा जब टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीम का निर्धारण होगा। सिएटल में खेले गए इस मैच को ‘गर्व का मैच’ कहकर प्रचारित किया गया था, जिसमें न तो ईरान और न ही मिस्र हिस्सा लेना चाहते थे। इस मैच के ड्रॉ रहने के बाद मिस्र ने ग्रुप जी में शीर्ष पर रहने वाले बेल्जियम के समान पांच अंक हासिल कर लिए, लेकिन वह गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रहा। ईरान के तीन अंक है और वह तीसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं मान्य हुआ गोल?
मिस्र ने पांचवें मिनट में साबेर के गोल से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। लिवरपूल के पूर्व स्टार मोहम्मद सालाह ने बॉक्स के अंदर शानदार खेल दिखाया, जिसके बाद साबेर ने ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवंद के पैरों के बीच से शॉट मारकर गोल कर दिया। ईरान ने नौ मिनट बाद रामिन रेजेयान के गोल से मैच को बराबरी पर ला दिया। उसने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में विजयी गोल कर दिया था जब शोजा खलीलजादेह ने गोल में शॉट लगाया, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद उसे ऑफसाइड करार दिया गया। अगर यह गोल मान्य होता तो ईरान नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed