सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: How US Protocol Led To 131-Minute Delay In France vs Iraq Match

इतिहास का सबसे लंबा मुकाबला: किस कारण रुका रहा फ्रांस-इराक के बीच फीफा विश्व कप मैच? अमेरिका का नियम बना बाधा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 23 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच मुकाबला करीब 4 घंटे तक चला। खराब मौसम और अमेरिका के सख्त लाइटनिंग प्रोटोकॉल के कारण मैच को 131 मिनट तक रोकना पड़ा।

FIFA World Cup 2026: How US Protocol Led To 131-Minute Delay In France vs Iraq Match
फ्रांस बनाम इराक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच खेला गया ग्रुप-आई का मुकाबला फुटबॉल इतिहास के सबसे अनोखे मैचों में शुमार हो गया है। इस मैच को पूरे 131 मिनट (2 घंटे से अधिक) तक निलंबित रखना पड़ा, जिसके कारण यह मुकाबला लगभग 4 घंटे तक खिंच गया। फिलाडेल्फिया में आए भयंकर तूफान और संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारियों द्वारा तय किए गए बिजली कड़कने (लाइटनिंग) के सख्त प्रोटोकॉल के कारण खेल में यह ऐतिहासिक देरी देखने को मिली।

यह इस टूर्नामेंट में मौसम के कारण पैदा हुई पहली गंभीर बाधा है, जिसका डर फुटबॉल प्रशंसकों को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही था। लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में आए आंधी-तूफान और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए आयोजकों को सुरक्षा चिंताओं के कारण खेल रोकना पड़ा। इस निलंबन की वजह से मैच की कुल अवधि करीब चार घंटे तक बढ़ गई, जिससे यह खेल के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा विश्व कप मैच बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफ-टाइम के बाद आया 2 घंटे का ब्रेक
स्थानीय समयानुसार शाम 5.49 बजे जब हाफ-टाइम की सीटी बजी, तब फ्रांस की टीम 1-0 से आगे चल रही थी। हालांकि, इसके बाद होने वाला 15 मिनट का नियमित ब्रेक दो घंटे के लंबे निलंबन में बदल गया, क्योंकि रात 8.00 बजे से पहले खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। लगातार आते रहे तूफान, भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे के कारण प्रशंसकों और खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

अंततः, मैच शुरू होने के लगभग चार घंटे बाद समाप्त हुआ, जिसमें फ्रांस ने एम्बापे के दो शानदार गोल और उस्मान डेम्बेले के इकलौते गोल की बदौलत 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

क्यों हुई दो घंटे से ज्यादा की देरी?
खराब मौसम के कारण देरी से शुरू होने वाला यह इस टूर्नामेंट का पहला मैच था। हालांकि, पिछले साल इसी क्षेत्र में आयोजित हुए क्लब विश्व कप के दौरान हुई इसी तरह की घटनाओं के बाद ऐसी देरी की आशंका पहले से ही थी। इस बार कवर्ड स्टेडियमों और बेहतर योजना के कारण टूर्नामेंट के 12वें दिन तक प्रशंसकों और खिलाड़ियों को ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा था।

हाफ-टाइम पर जब फ्रांस की टीम 1-0 से आगे थी, तब दर्शकों को स्टैंड छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए, क्योंकि एक गंभीर आंधी-तूफान स्टेडियम की ओर बढ़ रहा था। इसके बाद अधिकारियों द्वारा खेल दोबारा शुरू करने की मंजूरी देने से पहले कुल 131 मिनट की देरी हुई। शुरुआत में स्थानीय समयानुसार शाम 7.00 बजे मैच दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम खराब रहने के कारण निलंबन को रात 8.00 बजे तक बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन

जानिए क्या है अमेरिका का थंडर एंड लाइटनिंग प्रोटोकॉल
स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों द्वारा निर्धारित यह सुरक्षा नियम बेहद सख्त हैं। नियमों के अनुसार, यदि स्टेडियम के आठ मील (लगभग 13 किलोमीटर) के दायरे में कहीं भी बिजली कड़कने या तूफान का पता चलता है, तो खेल को तुरंत निलंबित करना अनिवार्य है। इसके अलावा, खेल को दोबारा शुरू करने के लिए उस आठ मील के दायरे में बिना बिजली कड़के पूरे 30 मिनट का समय गुजरना जरूरी है। इस 30 मिनट के काउंटडाउन के दौरान अगर दोबारा कहीं भी बिजली कड़कती है, तो यह टाइमर फिर से शून्य से शुरू हो जाता है, जिससे खेल में देरी बढ़ती चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed