{"_id":"6a4fab5233c5b39bfd0208a2","slug":"fifa-world-cup-2026-ismail-saibari-ruled-out-of-france-vs-morocco-quarter-final-due-to-injury-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: फ्रांस के खिलाफ मोरक्को की राह मुश्किल? इस्माइल सैबारी क्वार्टर फाइनल से बाहर; टीम की चुनौती बढ़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: फ्रांस के खिलाफ मोरक्को की राह मुश्किल? इस्माइल सैबारी क्वार्टर फाइनल से बाहर; टीम की चुनौती बढ़ी
Thu, 09 Jul 2026 07:46 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टान
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:46 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल में फ्रांस के खिलाफ मैच से पहले मोरक्को को झटका लगा है। मुख्य फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
इस्माइल सैबारी हुए बाहर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल में फ्रांस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले मोरक्को के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी चोट के कारण इस अहम मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
क्या कोच ने सैबारी के बाहर होने की पुष्टि कर दी है?
मोरक्को के मुख्य कोच मोहम्मद ओआबी ने गुरुवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैबारी के बाहर होने की पुष्टि की। उनके मुताबिक, कनाडा के खिलाफ राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद सैबारी समय पर फिट नहीं हो सके। हालांकि, कोच को उम्मीद है कि यदि टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो 25 वर्षीय फॉरवर्ड वापसी कर सकते हैं। मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत में ओआबी ने कहा कि वह तैयार नहीं हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए टूर्नामेंट का अंत नहीं है।
विज्ञापन
क्या सैबारी की गैरमौजूदगी मोरक्को की रणनीति बदल सकती है?
मौजूदा टूर्नामेंट में इस्माइल सैबारी मोरक्को के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबलों में गोल किए, जबकि राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक शूटआउट में भी अपनी पेनल्टी को गोल में बदला। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति के कारण 2022 विश्व कप की उपविजेता फ्रांस के खिलाफ मोरक्को को अधिक रक्षात्मक रणनीति अपनानी पड़ सकती है।
क्या रेफरी की नियुक्ति को लेकर भी छिड़ी बहस?
फीफा ने फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के लिए पूरी तरह अर्जेंटीना के अधिकारियों की टीम नियुक्त की है। 2026 विश्व कप में यह पहला मौका है, जब किसी मुकाबले का संचालन पूरी तरह एक ही देश के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। हालांकि, मोरक्को के मुख्य कोच ने इस मुद्दे को ज्यादा महत्व नहीं दिया।
क्या रेफरी को लेकर कोच ने जताया भरोसा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेफरी को लेकर पूछे गए सवाल पर मोहम्मद ओआबी ने कहा कि यह एक अनुभवी रेफरी हैं और ऐसे बड़े मुकाबलों में अनुभवी अधिकारियों की ही जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के खिलाफ उनके मैच में भी डच रेफरी ने शानदार काम किया था। ओआबी के मुताबिक, फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में नियुक्त रेफरी आसानी से कार्ड नहीं दिखाते, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है, लेकिन उनकी क्षमता पर सवाल उठाने की कोई वजह नहीं है।
क्या कहते हैं दोनों टीमों के पुराने आंकड़े?
फ्रांस और मोरक्को के बीच सभी प्रतियोगिताओं में अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस ने चार मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। मोरक्को को सिर्फ एक जीत मिली है। दोनों टीमें 2022 विश्व कप के ऐतिहासिक सेमीफाइनल में भी आमने-सामने आई थीं, जहां फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी।