फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: US President Donald Trump praised Lionel Messi, Cristiano Ronaldo and Harry Kane

FIFA World Cup: मेसी, रोनाल्डो और हैरी केन को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? टुकेल की रणनीति पर उठाए सवाल

Sat, 18 Jul 2026 08:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jul 2026 08:42 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लियोनल मेसी के सेमीफाइनल असिस्ट को परफेक्ट बताते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने रोनाल्डो को शानदार इंसान और हैरी केन को बेहतरीन खिलाड़ी बताया। इसके साथ ही इंग्लैंड की डिफेंसिव रणनीति की आलोचना की।

विज्ञापन
FIFA World Cup: US President Donald Trump praised Lionel Messi, Cristiano Ronaldo and Harry Kane
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लियोनल मेसी की काबिलियत की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन को भी असाधारण खिलाड़ी बताया है। न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एंजो फर्नांडेज के गोल के लिए मेसी द्वारा दिए गए असिस्ट को परफेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि महान खिलाड़ियों के पास कुछ खास हुनर होता है।
विज्ञापन

मेसी के जादुई पास की तारीफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को होने वाले फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा, हम न्यूयॉर्क शहर में रविवार को स्पेन और अर्जेंटीना जैसी दो शानदार टीमों के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का इंतजार करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। मैंने मेसी का वह पास देखा था। एक महान खिलाड़ी उन्हें मजबूती से रोके हुए था, तभी वह दाईं ओर मुड़े और दूसरा खिलाड़ी बस देखता रह गया। उन्होंने किक मारी। मैं कहूंगा कि वह पास परफेक्ट होने से महज एक इंच के चौथाई हिस्से जितना ही दूर था और वहीं खेल खत्म हो गया। वह वाकई शानदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने बताया इंग्लैंड से कहां हुई गलती
ट्रंप ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'ये महान खिलाड़ी बार-बार ऐसा प्रदर्शन करते हैं। वे कुछ अलग खूबी के साथ पैदा होते हैं। रोनाल्डो भी उन्हीं में से एक हैं। मैं पिछले कुछ वर्षों में उन्हें जान पाया हूं और वह एक शानदार इंसान हैं।' इसके अलावा ट्रंप ने इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन की भी तारीफ की और बताया कि उन्होंने केन के साथ गोल्फ खेला है। हालांकि, ट्रंप ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंग्लैंड ने बढ़त बनाने के बाद अपने सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैरी केन को डिफेंसिव रोल में डाल दिया, जो कि शायद एक बड़ी गलती थी।

मालूम हो कि इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस टुकेल ने सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ बढ़त बनाने के बाद कई डिफेंसिव बदलाव किए थे। इसका खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा और अर्जेंटीना ने मैच के आखिरी पलों में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन

फाइनल में भिड़ेंगे मेसी और यमाल
अब गत चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपियन चैंपियन स्पेन के बीच फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ महान लियोनल मेसी होंगे, तो दूसरी तरफ स्पेन के युवा सनसनी लैमिन यमाल होंगे। स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। फिलहाल, मेसी फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बापे को पीछे छोड़कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed