फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Why Did Erling Haaland Bring a Stuffed Raccoon Home From the USA?

FIFA WC: फीफा विश्वकप से एक 'जानवर' उठाकर घर ले गए एर्लिंग हालंद, क्या है $750 वाले 'व्हिस्की रैकून' की कहानी?

Tue, 14 Jul 2026 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालंद एक अनोखी वजह से चर्चा में हैं। हालंद अमेरिका से 750 डॉलर का 'व्हिस्की रैकून' नाम का टैक्सिडर्मी रैकून अपने साथ नॉर्वे ले गए। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह खुद उनके साथ घर आ गया। विश्व कप में नॉर्वे के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद यह रैकून टूर्नामेंट की सबसे चर्चित यादगार चीज बन गया।

विज्ञापन
FIFA World Cup: Why Did Erling Haaland Bring a Stuffed Raccoon Home From the USA?
हालंद - फोटो : Twitter

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया, लेकिन टीम के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि अमेरिका से अपने साथ लाया गया एक अनोखा 'साथी' है। जब नॉर्वे की टीम सोमवार को ओस्लो के गार्डरमोएन एयरपोर्ट पहुंची तो प्रशंसक यह देखकर हैरान रह गए कि हालंद अपनी बांहों में एक भरा हुआ (टैक्सिडर्मी) रैकून लिए हुए थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की मजेदार तस्वीर
एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट से गुजरते हुए हालंद एक हाथ में करीब 750 डॉलर (लगभग 65 हजार रुपये) का टैक्सिडर्मी रैकून और दूसरे हाथ में उसका व्हिस्की की बोतल वाला मॉडल लिए नजर आए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'यह मेरे साथ घर तक आ गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'व्हिस्की रैकून' की कहानी?
 
  • इस अनोखी यादगार की शुरुआत जुलाई की शुरुआत में हुई थी। विश्वकप के दौरान नॉर्वे की टीम टेक्सास में ठहरी हुई थी। खाली समय में हालंद डलास स्थित वाइल्ड बिल्स वेस्टर्न स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिकी दक्षिणी संस्कृति से जुड़े कई सामान खरीदे।
  • हालंद ने वहां से काली काउबॉय हैट, चमड़े के बूट और एक टी-शर्ट खरीदी। इसी दौरान उनकी नजर दुकान में रखे टैक्सिडर्मी जानवरों पर पड़ी। उन्हें एक रैकून बेहद पसंद आया, जिसे 'व्हिस्की रैकून' कहा जाता है। यह एक ऐसा सजावटी मॉडल है, जिसमें रैकून के हाथ में शराब की बोतल दिखाई गई है। हालंद ने इसे तुरंत खरीद लिया।
विज्ञापन

हालंद की वजह से बढ़ गई रैकून की मांग
हालंद के इस अनोखे खरीदारी अनुभव से दुकान के मालिक भी बेहद खुश हुए। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर हालंद की तस्वीर साझा की। इसके बाद हालंद के प्रशंसकों में इस रैकून की मांग अचानक बढ़ गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, 750 डॉलर में बिकने वाला यह 'व्हिस्की रैकून' ऑनलाइन पूरी तरह बिक गया। बढ़ती मांग को देखते हुए स्टोर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी डिलीवरी की व्यवस्था भी तेज करनी पड़ी।

View this post on Instagram

A post shared by Erling Braut Haaland (@erling)


नॉर्वे ने रचा था इतिहास
 
  • हालंद के लिए यह यादगार सिर्फ एक सजावटी सामान नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विश्व कप अभियान की निशानी भी है। नॉर्वे ने पहली बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में टीम ने ब्राजील जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
  • हालांकि क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ विवादित मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद हालंद पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे। उन्होंने सात गोल कर नॉर्वे के शीर्ष स्कोरर के रूप में विश्व कप का अंत किया।
  • अब यह साफ नहीं है कि हालंद आगामी प्रीमियर लीग सीजन के लिए मैनचेस्टर लौटते समय भी इस रैकून को अपने साथ रखेंगे या नहीं, लेकिन इतना तय है कि 'व्हिस्की रैकून' फीफा विश्व कप 2026 की सबसे अनोखी और चर्चित यादगार चीजों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed