पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lamine Yamal Consoles Tearful Cristiano Ronaldo After Portugal's FIFA World Cup Exit

Video: रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल

Tue, 07 Jul 2026 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jul 2026 08:47 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन से हारकर पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए। मैच खत्म होने के बाद स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल ने रोनाल्डो को गले लगाकर सांत्वना दी। दोनों खिलाड़ियों का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Lamine Yamal Consoles Tearful Cristiano Ronaldo After Portugal's FIFA World Cup Exit
रोनाल्डो और यमाल - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। मैच समाप्त होने के बाद रोनाल्डो मैदान पर भावुक होकर आंसू बहाते नजर आए। इसी दौरान स्पेन के 19 वर्षीय युवा स्टार लामिन यमाल उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन


Lamine Yamal Consoles Tearful Cristiano Ronaldo After Portugal's FIFA World Cup Exit
रोनाल्डो और यमाल - फोटो : FIFA.COM
जीत के जश्न के बीच यमाल ने दिखाई खेल भावना
स्पेन की टीम जहां जीत का जश्न मना रही थी, वहीं लामिन यमाल कुछ पल के लिए अपने साथियों से अलग होकर सीधे रोनाल्डो के पास पहुंचे। उन्होंने पुर्तगाली कप्तान को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। फुटबॉल प्रेमियों ने इस पल को खेल भावना और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के प्रति सम्मान का शानदार उदाहरण बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Lamine Yamal Consoles Tearful Cristiano Ronaldo After Portugal's FIFA World Cup Exit
रोनाल्डो और यमाल - फोटो : FIFA.COM
दो पीढ़ियों की यादगार भिड़ंत
इस मुकाबले को फुटबॉल की दो पीढ़ियों के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा था। एक ओर 19 वर्षीय लामिन यमाल थे, जिन्हें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिना जाता है, जबकि दूसरी ओर 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो थे, जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

रोनाल्डो ने पूरे 90 मिनट मैदान पर बिताए, लेकिन स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने वह कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके। उनका एक बेहतरीन प्रयास स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने आसानी से रोक लिया। इसके बाद 90+1वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल कर पुर्तगाल का सफर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

Lamine Yamal Consoles Tearful Cristiano Ronaldo After Portugal's FIFA World Cup Exit
रोनाल्डो और यमाल - फोटो : FIFA.COM
संन्यास पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेंगे रोनाल्डो
मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने भविष्य पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'विश्व कप से इस तरह बाहर होना दुखद है। मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया और अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी। हां, यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और भविष्य को लेकर सोचूंगा। मैं कोई भी जल्दबाजी वाला फैसला नहीं करूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं कभी भी भावनाओं में बहकर फैसले नहीं लेता।'

Lamine Yamal Consoles Tearful Cristiano Ronaldo After Portugal's FIFA World Cup Exit
मार्टिनेज और रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
मार्टिनेज की तारीफ, टीम पर जताया भरोसा
रोनाल्डो ने विश्व कप के बाद इस्तीफा देने वाले पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह शानदार कोच और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए जो किया, उसकी सराहना होनी चाहिए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'

उन्होंने हार पर दुख जताते हुए कहा, 'किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दुख देता है। हमारी टीम लगातार बेहतर हो रही थी। मेरी नजर में हमने अच्छा खेल दिखाया। मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन फुटबॉल ऐसा ही खेल है। अब हमें खुद को संभालना होगा और आगे बढ़ना होगा।' रोनाल्डो का विश्व कप सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन मैच के बाद लामिन यमाल के साथ उनका भावुक पल लंबे समय तक फुटबॉल फैंस की यादों में बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed