पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Belgium Thrash USA 4-1 to Reach FIFA World Cup Quarter-finals, Set Up Spain Clash

USA vs Belgium: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से रौंदा, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह; अब स्पेन से होगा सामना

Tue, 07 Jul 2026 06:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jul 2026 06:32 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 USA vs Belgium Football Match: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में बेल्जियम ने सह-मेजबान अमेरिका को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। चार्ल्स डी केटेलारे ने दो गोल दागे, जबकि हांस वनाकेन और रोमेलु लुकाकू ने एक-एक गोल किया। अब बेल्जियम का सामना क्वार्टर फाइनल में स्पेन से होगा।

विज्ञापन
Belgium Thrash USA 4-1 to Reach FIFA World Cup Quarter-finals, Set Up Spain Clash
बेल्जियम की टीम - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में बेल्जियम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सह-मेजबान अमेरिका को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रेड डेविल्स ने शुरुआत से आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा और मेजबान टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ बेल्जियम अब क्वार्टर फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा।

विज्ञापन

शुरुआत से बेल्जियम का दबदबा
बेल्जियम ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और नौवें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। अमेरिका ने 31वें मिनट में मलिक टिलमैन के डिफ्लेक्टेड गोल की बदौलत स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। महज दो मिनट बाद डी केटेलारे ने अपना दूसरा गोल दागकर बेल्जियम को फिर बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में बेल्जियम ने किया मैच खत्म
दूसरे हाफ में भी बेल्जियम का दबदबा कायम रहा। 57वें मिनट में हांस वनाकेन ने तीसरा गोल कर अमेरिका की वापसी की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम (90+3) में रोमेलु लुकाकू ने चौथा गोल दागकर बेल्जियम की 4-1 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

अब स्पेन से होगी टक्कर
बेल्जियम ने पूरे मैच में संगठित और आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, अमेरिका अपनी बराबरी के गोल के बाद भी मैच में लय नहीं पकड़ सका और लगातार दबाव में दिखाई दिया। क्वार्टर फाइनल में अब बेल्जियम की भिड़ंत स्पेन से होगी, जिसने अपने राउंड ऑफ-16 मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed