Video: रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन से हारकर पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए। मैच खत्म होने के बाद स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल ने रोनाल्डो को गले लगाकर सांत्वना दी। दोनों खिलाड़ियों का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। मैच समाप्त होने के बाद रोनाल्डो मैदान पर भावुक होकर आंसू बहाते नजर आए। इसी दौरान स्पेन के 19 वर्षीय युवा स्टार लामिन यमाल उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
स्पेन की टीम जहां जीत का जश्न मना रही थी, वहीं लामिन यमाल कुछ पल के लिए अपने साथियों से अलग होकर सीधे रोनाल्डो के पास पहुंचे। उन्होंने पुर्तगाली कप्तान को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। फुटबॉल प्रेमियों ने इस पल को खेल भावना और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के प्रति सम्मान का शानदार उदाहरण बताया।
Lamine Yamal to Cristiano Ronaldo after the game.
— TC (@totalcristiano) July 6, 2026
Respect. pic.twitter.com/tNidGmy5bn
Tonight was bigger than just a match. For Cristiano Ronaldo, it marked the end of a legendary chapter. For Lamine Yamal, it was another step toward what could be a legendary future. One era bows out as another begins.
— Raja Zeeshan (@Rajaxeshan363) July 6, 2026
Good bye Goat.
And best of luck Lemine pic.twitter.com/kpLcmHcrtG
🚨🚨| Lamine Yamal consoled an emotional Cristiano Ronaldo after Spain eliminated Portugal from the World Cup.
— CUPID FC (@CUPID_FC) July 7, 2026
Ronaldo burst into tears at the final whistle, and the 18-year-old was the first to embrace him.pic.twitter.com/6z3RXgLluz
Lamine Yamal ve Cristiano Ronaldo maçın ardından birbirine sarıldı. pic.twitter.com/ByUSNpaPCm
— Solcu Gazete (@solcugazete60) July 6, 2026
Lamine Yamal abrazó a Cristiano Ronaldo después del juego entre España y Portugal. 🇪🇸🇵🇹
— José El Legionario (@Soylegionario) July 7, 2026
🌟 Dos cracks mundiales. Uno de 18 años y otro de 41 años. ⚽️
Video cortesía pic.twitter.com/iUYj34VxmN
Lamine Yamal ve Cristiano Ronaldo maçın ardından birbirine sarıldı. pic.twitter.com/Tv8stppgoN
— Türkçe Gündem (@turkcegundemtr) July 6, 2026
इस मुकाबले को फुटबॉल की दो पीढ़ियों के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा था। एक ओर 19 वर्षीय लामिन यमाल थे, जिन्हें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिना जाता है, जबकि दूसरी ओर 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो थे, जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
रोनाल्डो ने पूरे 90 मिनट मैदान पर बिताए, लेकिन स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने वह कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके। उनका एक बेहतरीन प्रयास स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने आसानी से रोक लिया। इसके बाद 90+1वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल कर पुर्तगाल का सफर समाप्त कर दिया।
मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने भविष्य पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'विश्व कप से इस तरह बाहर होना दुखद है। मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया और अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी। हां, यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और भविष्य को लेकर सोचूंगा। मैं कोई भी जल्दबाजी वाला फैसला नहीं करूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं कभी भी भावनाओं में बहकर फैसले नहीं लेता।'
रोनाल्डो ने विश्व कप के बाद इस्तीफा देने वाले पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह शानदार कोच और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए जो किया, उसकी सराहना होनी चाहिए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
उन्होंने हार पर दुख जताते हुए कहा, 'किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दुख देता है। हमारी टीम लगातार बेहतर हो रही थी। मेरी नजर में हमने अच्छा खेल दिखाया। मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन फुटबॉल ऐसा ही खेल है। अब हमें खुद को संभालना होगा और आगे बढ़ना होगा।' रोनाल्डो का विश्व कप सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन मैच के बाद लामिन यमाल के साथ उनका भावुक पल लंबे समय तक फुटबॉल फैंस की यादों में बना रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.