फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ‘Struggling to find words’, Jude Bellingham breaks silence on England FIFWorld Cup exit with emotional message

FIFA World Cup: इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर बेलिंगहम हुए भावुक! सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसका जताया आभार? जानें

Fri, 17 Jul 2026 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

जूड बेलिंगहम ने फीफा विश्वकप से इंग्लैंड के बाहर होने के बाद इंग्लैंड टीम के बस ड्राइवर द्वारा लिखी गई एक भावुक कर देने वाली कविता साझा की है। 23 वर्षीय यह स्टार फुटबॉलर फीफा विश्वकप में शानदार फॉर्म में दिखा था और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
‘Struggling to find words’, Jude Bellingham breaks silence on England FIFWorld Cup exit with emotional message
मेसी से भिड़ते बेलिंगहम - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहम ने भावुक पोस्ट लिखा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। बेलिंगहम ने अपने भावकु पोस्ट में सभी समर्थकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता जिताया मैच गंवाया था
सेमीफाइनल मैच में एंथनी गॉर्डन द्वारा किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड मुकाबले में 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, मैच के अंतिम सात मिनटों में अर्जेंटीना ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया। इस निराशाजनक हार के एक दिन बाद, बेलिंगहम ने सोशल मीडिया पर उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अमेरिका आकर टीम का समर्थन किया। उन्होंने सभी से भरोसा बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘Struggling to find words’, Jude Bellingham breaks silence on England FIFWorld Cup exit with emotional message
बेलिंगहम - फोटो : FIFA.COM
बेलिंगहम ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?
बेलिंगहम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, 'बीते कुछ हफ्तों और कल के दिन को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। कंसास में हमारे ड्राइवर ने जो बात कही, उसने हमारी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त कर दिया। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने घर से हमारा हौसला बढ़ाया और अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर अमेरिका आकर हमारा समर्थन किया। हमारे देश के लोगों के बीच जो एकता और प्यार इस अभियान के दौरान देखने को मिला, उसे यहीं खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर हम इसी तरह एकजुट रहें, तो हम आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।'

View this post on Instagram

A post shared by Jude Bellingham (@judebellingham)


विज्ञापन

विश्वकप में शानदार फॉर्म में दिखे थे बेलिंगहम
इंग्लैंड के बाहर होने के बावजूद, बेलिंगहम का टूर्नामेंट शानदार रहा और वह थॉमस टुकेल के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे। इस मिडफील्डर ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात गोल दागे, जिसमें नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मैच जिताने वाले दो गोल शामिल रहे। नॉर्वे के खिलाफ बेलिंगहम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको के खिलाफ भी बेलिंगहम ने दो गोल किए थे।

इंग्लैंड ने कई बड़ी टीमों को हराया
इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में डीआर कांगो, मेक्सिको और नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस शानदार प्रदर्शन से टीम के 60 साल से अधिक समय से दूसरे विश्व कप खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम समय में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार के साथ इंग्लैंड का दूसरा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। अब तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड की भिड़ंत फ्रांस से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed