{"_id":"6a21550de1473a46e003957c","slug":"the-five-oldest-players-to-score-goal-in-fifa-world-cup-history-christiano-ronaldo-also-named-in-list-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फीफा विश्व कप इतिहास में गोल करने वाले पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, रोनाल्डो का नाम भी है शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप इतिहास में गोल करने वाले पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, रोनाल्डो का नाम भी है शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अब करीब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। आइए जानते हैं फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा उम्र में गोल करने वाले पांच खिलाड़ी...
रोनाल्डो
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। लियोनल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने सबसे अधिक उम्र में विश्व कप में गोल किए हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी शामिल है।
Trending Videos
रोजर मिला: फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड रोजर मिला के नाम है। कैमरून की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से खेलते हुए रोजर ने 1994 में 42 साल और 39 दिन की उम्र में रूस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गोल दागा था। हालांकि, इस मैच में कैमरून को रूस के खिलाफ 1-6 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेपे: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी पेपे विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं। पेपे ने साल 2022 में कतर में हुए विश्व कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 39 साल 283 दिन की उम्र में गोल किया था। इस मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 6-1 से मात दी थी।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा उम्र में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे हैं। रोनाल्डो ने साल 2022 में कतर में खेले गए विश्व कप के दौरान ग्रुप चरण के मैच में घाना के खिलाफ 37 साल 292 दिन की उम्र में गोल किया था। रोनाल्डो का यह गोल निर्णायक साबित हुआ था और पुर्तगाल घाना को 3-2 से हराने में सफल रही थी।
गुन्नार ग्रेन: फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गुन्नार ग्रेन चौथे नंबर पर हैं। स्वीडन की ओर से खेलते हुए गुन्नार ने 37 साल और 236 दिन की उम्र में पश्चिमी जर्मनी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गोल किया था। इस गोल की बदौलत स्वीडन 3-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
कुआउतेमोक ब्लैंको: मेक्सिको के खिलाड़ी कुआउतेमोक ब्लैंको फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पांचवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2010 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ 37 साल और 151 दिन की उम्र में गोल किया था। मेक्सिको ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया था।