सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Games: Indian hockey team Goalkeeper Prince will not be able to play in the Asian Games know reason

Asian Games: गोलकीपर प्रिंस नहीं खेल पाएंगे एशियाड, भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी के बाएं कंधे की होगी सर्जरी

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 24 Apr 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

एशियाई खेलों का आयोजन इस साल होना है जिसके लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम तैयारियां कर रही है। टीम की तैयारियों को हालांकि, झटका लगा है क्योंकि उसके गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह चोटिल हो गए हैं।

Asian Games: Indian hockey team Goalkeeper Prince will not be able to play in the Asian Games know reason
प्रिंसदीप सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

एशियाई खेल 2026 से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को झटका लगा है। एशियाई खेलों के कैंप में शामिल गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह चोटिल हो गए हैं। प्रिंसदीप के बाएं कंधे के लेब्रल हिस्से में चोट की सर्जरी की जाएगी। प्रिंसदीप जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हैरतअंगेज प्रदर्शन से चर्चा में आए थे, जिससे भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। 
Trending Videos


चेन्नई में बीते दिसंबर में खेले गए जूनियर विश्व कप में भारत की कांस्य पदक जीत में प्रिंस की अहम भूमिका थी। प्रिंस के कंधे की सर्जरी इसी सप्ताह मुंबई में सर्जरी चर्चित चिकित्सक डॉ. दिनशा पारदीवाला करेंगे। सर्जरी के बाद प्रिंसदीप को पूरी तरह ठीक होने में छह माह तक का समय लग सकता है, जबकि एशियाई खेल ऐची और नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने हैं। ऐसे में उनके खेलने की संभावना नगण्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी पर 6.5 लाख खर्च
पंजाब के 21 वर्षीय गोलकीपर प्रिंस को पीआर श्रीजेश का विकल्प माना जा रहा है। वह 2024 में जूनियर एशिया कप जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। उनकी सर्जरी पर साढ़े छह लाख रुपये का खर्च होगा, जिसे मेडिकल इंश्योरेंस और टॉप्स स्कीम से पूरा किया जाएगा।

पुरानी है कंधे की चोट
सूत्र बताते हैं कि प्रिंसदीप पिछले एक-दो साल से इस चोट से पीड़ित हैं। तब भी वह लगातार खेल रहे थे। अब दर्द असहनीय होने पर उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई है। अब एशियाई खेलों की टीम में गोलकीपर के लिए कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेगा, पवन और मोहित के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed