{"_id":"69eb2c0aeb33d267970bfcff","slug":"india-s-abhay-singh-enters-maiden-psa-gold-level-quarters-in-grasshopper-cup-squash-in-zurich-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Squash: अभय सिंह ने एलेइनिन को हराया, पहली बार पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Squash: अभय सिंह ने एलेइनिन को हराया, पहली बार पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
कुलदीप पंवार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अभय सिंह
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत के अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व नंबर 13 अली अबू एलेइनिन को हराकर पहली बार पीएसए गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज अभय दूसरे दौर के पहले गेम में 5-8 से पीछे चल रहे थे। उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त एलेइनिन को 12-10, 11-9 से मात दी।
अभय के सामने अब कड़ी चुनौती
इस महीने की शुरुआत में भी अभय ने मिस्र में आयोजित एल गूना ओपन में भी एलेइनिन को हराया था। अभय के सामने अब क्वार्टर फाइनल में मिस्र के विश्व नंबर चार करीम गवाड की चुनौती होगी। उन्होंने शुरुआती दौर में स्विट्जरलैंड के डेविड बेर्नेट को 11-9, 9-11, 11-8 से हराया था। भारत के ही रमित टंडन को मिस्र के फारेस देसौकी के खिलाफ 6-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X