फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's R Praggnanandhaa draw with Levon Aronian Sinquefield cup part of the Grand Chess tour

Grand Chess Tour: प्रज्ञानंद ने छठे दौर में अरोनियन से ड्रॉ खेला, 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम

Mon, 17 Aug 2026 04:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Aug 2026 04:09 PM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप के छठे दौर में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
India's R Praggnanandhaa draw with Levon Aronian Sinquefield cup part of the Grand Chess tour
प्रज्ञानंद - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सिंकफील्ड कप के छठे दौर में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। इस परिणाम के साथ प्रज्ञानंद 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टूर्नामेंट में अब केवल तीन दौर बाकी हैं। अमेरिका के वेस्ली सो चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। 4,75,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में से केवल एक का नतीजा निकला। सो ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन


कौन किस स्थान पर?
प्रज्ञानंद के अलावा वाचियर-लाग्रेव और जर्मनी के विन्सेंट कीमर भी 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के फैबियानो कारुआना, सेवियन सैमुअल्स और अरोनियन तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। नीदरलैंड के अनीश गिरी और विश्व चैंपियनशिप के दावेदार उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव तालिका में इसके बाद हैं, जबकि नीदरलैंड के जोरडेन वान फोरेस्ट एक अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं।
विज्ञापन


अरोनियन के खिलाफ प्रज्ञानंद ने स्थिति को पेचीदा बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अर्मेनिया के पूर्व खिलाड़ी ने शानदार बचाव किया। दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी अनीश ने जीती। उन्होंने हमवतन वान फोरेस्ट के खिलाफ जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed