John Cena-Virat Kohli: विराट कोहली ने जॉन सीना के स्टाइल को किया कॉपी, मुरीद हुए WWE चैंपियन; साझा की तस्वीर
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह आरसीबी के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अबतक खेले चार मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अर्धशतकों की मदद से 164 रन बनाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
View this post on Instagram
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह आरसीबी के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अबतक खेले चार मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अर्धशतकों की मदद से 164 रन बनाए हैं। हाल ही में आरसीबी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें किंग कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से गिफ्ट की गई अंगूठी दिखाते देखा गया था। इस दौरान विराट ने पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना का पोज कॉपी किया। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
वीडियो में जिस अंगूठी को विराट कोहली दिखाते दिख रहे हैं वह उन्हें बीसीसीआई ने भेंट की थी। हाल ही में हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस दौरान बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों की टी20 विश्व कप 2024 की जीत को यादगार बनाते हुए टीम के सदस्यों को खास अगूंठी तोहफे में दी जो सोने और हीरे से बनी है। इस अंगूठी की खासियत है कि इसमें अशोक चक्र बना हुआ है और शीर्ष पर खिलाड़ियों का नाम उनके जर्सी नंबर के साथ अंकित है।
Presenting #TeamIndia with their CHAMPIONS RING to honour their flawless campaign in the #T20WorldCup 🏆
— BCCI (@BCCI) February 7, 2025
Diamonds may be forever, but this win certainly is immortalised in a billion hearts. These memories will 'Ring' loud and live with us forever ✨#NamanAwards pic.twitter.com/SKK9gkq4JR