फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic Stuns Fans with WWE-Style Entry and NBA Skills at Fanatics Fest New York

Novak Djokovic: टेनिस के बाद WWE और NBA में भी छा गए जोकोविच? न्यूयॉर्क में दिखाया ऐसा अंदाज, फैंस रह गए दंग

Sun, 19 Jul 2026 12:55 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 19 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

नोवाक जोकोविच ने न्यूयॉर्क के फैनाटिक्स फेस्ट में WWE स्टाइल एंट्री, NBA थ्री-पॉइंटर और UFC चैलेंज से फैंस को चौंका दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Novak Djokovic Stuns Fans with WWE-Style Entry and NBA Skills at Fanatics Fest New York
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूयॉर्क में आयोजित फैनाटिक्स फेस्ट के दौरान टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। कभी उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार की तरह धमाकेदार एंट्री की, तो कभी NBA कोर्ट पर लगातार थ्री-पॉइंटर दागकर फैंस को हैरान कर दिया। यही नहीं, यूएफसी पंचिंग चैलेंज में भी उन्होंने अपना दम दिखाया और पूरे इवेंट की सुर्खियां बटोर लीं।

विज्ञापन


कैसे रही जोकोविच की WWE स्टाइल एंट्री?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूयॉर्क में आयोजित दो दिवसीय फैनाटिक्स फेस्ट में नोवाक जोकोविच भी शामिल हुए। इवेंट के पहले दिन उन्होंने लियोनेल मेसी का इंटरव्यू लिया और उनसे दबाव से निपटने को लेकर सवाल पूछे। इसके बाद जोकोविच ने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार की तरह शानदार एंट्री की। उन्होंने दर्शकों के बीच पहुंचकर कई लोगों को हाई-फाइव दिया, वेयरवुल्फ जैसी दहाड़ लगाई और आखिर में रोमन रेंस से प्रेरित पोज देकर अपनी एंट्री पूरी की।
विज्ञापन

 

क्या NBA कोर्ट पर भी दिखाया कमाल?
इसके बाद जोकोविच ने बास्केटबॉल कोर्ट पर थ्री-पॉइंट चैलेंज में हिस्सा लिया। उन्होंने बिना ज्यादा मेहनत के लगातार तीन थ्री-पॉइंटर सफलतापूर्वक लगाए। उनके इस प्रदर्शन पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और जोकोविच ने अपने अंदाज से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
 

UFC चैलेंज में कैसा रहा प्रदर्शन?
जोकोविच ने जस्टिन बीबर, टॉम ब्रैडी और अन्य हस्तियों के साथ UFC स्ट्राइकिंग पंचिंग बैग चैलेंज में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचिंग स्केल पर 590 का स्कोर हासिल किया।
 

अब अगला लक्ष्य क्या है?
कोर्ट पर जोकोविच का सफर हाल ही में विंबलडन के सेमीफाइनल में समाप्त हुआ था, जहां उन्हें यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा। अब सर्बियाई स्टार अगस्त में होने वाले यूएस ओपन में अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed