फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympic medallist Manu Bhaker has joined the ongoing debate over the use of abusive slogans

Manu Bhaker: अभद्र नारों पर ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने दी नसीहत, बोलीं- भाषा से झलकता है व्यक्तित्व

Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Aug 2026 10:54 PM IST
सार

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा है कि इंसान की भाषा ही उसके व्यक्तित्व का आईना होती है। उन्होंने अपील की है कि लोग अपने विचारों और बोलचाल में संयम रखें। मनु का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित नारे लगे थे।

विज्ञापन
Olympic medallist Manu Bhaker has joined the ongoing debate over the use of abusive slogans
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को समझदारी से शब्दों का चयन करने की सलाह दी है। मनु भाकर ने अपने कहा कि कोई व्यक्ति जिस भाषा का उपयोग करता है, उससे उसका व्यक्तित्व और उसका असली स्वभाव झलकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि इंसान वही बन जाता है जो वह सोचता है, बोलता है और जिसका अभ्यास करता है। हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा और नारों का इस्तेमाल किया गया था जिस पर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

कूल शब्द की परिभाषा समझाई 
युवाओं को 'कूल' शब्द की परिभाषा पर विचार करने को हिदायत देते हुए मनु ने लिखा, गलत भाषा का इस्तेमाल करना या गाली देना कभी भी 'कूल' नहीं होता है। असली कूल होना यह है कि आप मेहनती, दयालु और दूसरों के साथ-साथ खुद के प्रति भी सम्मानजनक हों। इसके अलावा, ईमानदारी के जरिए जीवन में सफलता हासिल करना और अपने माता-पिता तथा देश का नाम रोशन करना ही असली शान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, मैं इस बारे में इसलिए बात कर रही हूं क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में, जिस तरह से हम अभद्र भाषा को देखते हैं, उसमें बदलाव आया है। कई लोगों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इतना आम हो गया है कि इसे 'कूल' भी माना जाने लगा है। बिना यह अहसास किए, लोग रोजमर्रा की बातचीत में अनजाने में ही अपमानजनक और अनादरपूर्ण भाषा का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने शेयर किया था वीडियो
हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह युवाओं को गले लगाने और उन्हें सही रास्ते पर ले जाने का समय है। जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने था कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed