{"_id":"60adb51d0e0f7a34e4352efd","slug":"archery-association-appeals-to-get-chance-to-play-in-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: तीरंदाजी संघ ने कहा- तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने का मिले मौका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अपील: तीरंदाजी संघ ने कहा- तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने का मिले मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 May 2021 08:10 AM IST
सार
भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने इन दोनों से ही गुहार लगाई है कि भारतीय तीरंदाजों को 21 से 27 जून को पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में खेलने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला तीरंदाजों का बतौर टीम ओलंपिक में खेलने का सपना अब तीरंदाजी की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड आर्चरी और पेरिस विश्व कप आयोजन समिति पर निर्भर है।
Trending Videos
वल्र्ड आर्चरी के हस्तक्षेप के बाद आयोजन समिति ने भी भारतीय तीरंदाजों की भागीदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही नहीं फ्रांस की ओर से भारत में फैले कोरोना के चलते छोटी अवधि का वीजा देने से इंकार किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय भी बीच में कूद पड़ा है। उसने भी भारतीय तीरंदाजों का वीजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन समिति चाहती है भारतीय टीम की भागीदारी
टोक्यो ओलंपिक के लिए पुरुष टीम और दीपिका कुमारी कोटा हासिल कर चुके हैं, लेकिन महिला टीम को ओलंपिक में खेलने केलिए पेरिस विश्व कप में कोटा हासिल करना होगा। फ्रांस के इंकार के बाद उसकी भागीदारी पर ही तलवार लटक गई है।
एएआई के एक पदाधिकारी के अनुसार टीम को विश्व कप में खिलाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। वल्र्ड आर्चरी और आयोजन समिति से बात जारी है। पहले यह प्रस्ताव रखा गया कि भारतीय तीरंदाजों को 10 दिनों का एकांतवास किसी अन्य देश में करा दिया जाता है, लेकिन इस पर अंतिम राय नहीं बन पाई।
अब आयोजन समिति ने फ्रांस में ही पेरिस के बाहर भारतीय टीम के 10 दिन के एकांतवास की योजना बनाई है। आयोजन समिति भी अपने देश को लिखने जा रही है कि ओलंपिक क्वालिफाइंग को देखते हुए भारतीय टीम को वीजा दिया जाए।
तो अकेले दीपिका ही खेलेंगी टोक्यो में
तीरंदाजों को पेरिस विश्व कप में नहीं खेलने दिया जाता है तो टोक्यो में पुरुष टीम के साथ दीपिका कुमारी को ही खेलना पड़ेगा। पेरिस के लिए महिला टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त, कोमालिका बारी और मधु वेदवान का चयन किया गया है। ओलंपिक में टीम में तीन सदस्यीय टीम खेलेगी।