{"_id":"5baf0219867a557ed62a5b09","slug":"humble-rohit-sharma-credits-players-for-asia-cup-triumph","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने इनके सिर बांधा खिताबी जीत का सेहरा, आखिरी गेंद में नसीब हुई थी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने इनके सिर बांधा खिताबी जीत का सेहरा, आखिरी गेंद में नसीब हुई थी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 7वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। विराट कोहली के गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा के नेतृत्व और बल्लेबाजी दोनों की जमकर सराहना की जा रही है। टूर्नामेंट जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में हिटमैन ने जीत का सारा श्रेय खिलाड़ियों को दिया।
2 of 5
रोहित ने कहा कि बीच के ओवर्स में जिस तरह मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने दबाव झेला और उभरकर सामने आए वह काबिल-ए-तारीफ है। एक वक्त टीम आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ते नजर आ रही थी तभी जिस तरह लड़खड़ाई और मैच फंसते नजर आ रहा था। वहां हमारे बल्लेबाजों ने संयम बरतते हुए मैच और सीरीज दोनों अपने नाम की।
3 of 5
टीम इंडिया की ओर से फाइनल में सर्वाधिक 48 रन बनाने वाले रोहित एशिया कप में शत प्रतिशत जीत देने वाले एकमात्र कप्तान रहे। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जरूर टाई में छूटा था, लेकिन उस मैच में रोहित की गैरमौजूदगी में टीम की कमान एमएस धोनी के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी की भी जमकर सराहना हो रही है। मुंबई के इस खिलाड़ी ने इसका श्रेय भी पूरी टीम को दिया। बकौल रोहित, 'अगर आपकी टीम अच्छा खेलती है तो कप्तानी भी बेहतर हो जाती है। हमने पूरी सीरीज में अच्छी क्रिकेट खेली। बांग्लादेश ने भी शानदार खेल दिखाया। शुरुआती 10 ओवर्स में हम काफी दबाव में थे।
विज्ञापन
5 of 5
IPL, चैंपियंस लीग टी-20, निदहास ट्रॉफी के बाद अब एशिया कप 2018 का खिताब 31 वर्षीय इस खिलाड़ी की कप्तानी के ताज में एक और नगीने की तरह जुड़ गया। इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के चयन पर सवालिया निशान लगा हुआ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।