{"_id":"6092ec5cdeff0709d9486afc","slug":"indian-archers-will-not-be-able-to-play-in-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे भारतीय तीरंदाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुखद: विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे भारतीय तीरंदाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 05:58 AM IST
सार
- स्विटजरलैंड ने भारतीय टीम को नहीं दिया वीजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
विज्ञापन
विस्तार
पहले विश्व कप में स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाली भारतीय तीरंदाजों को 17 मई से शुरू होने वाली दूसरे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। लुसान (स्विटजरलैंड) में 17 मई से होने वाले इस विश्व कप के लिए स्विटजरलैंड की ओर से भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से मना कर दिया गया है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने विदेश मंत्रालय से वीजा दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
Trending Videos
ओलंपिक क्वालिफाइंग के लिए महत्वपूर्ण था विश्व कप
ग्वाटेमाला में दीपिका कुमारी और अतानु दास ने व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। जिसके चलते रीकर्व तीरंदाजी टीम को दूसरे विश्व कप में भी भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह विश्व कप महिला तीरंदाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि 17 जून से पेरिस में ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप होना है। यहीं महिला टीम के ओलंपिक कोटा हासिल करने के अच्छे अवसर हैं।
यहां की तैयारियों के लिए लुसान का प्रदर्शन काम आता। तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंद्रूकर का कहना है कि स्विटजरलैंड ने भारत के लिए छोटी अवधि के वीजा पर पाबंदी लगा दी है, जिसके चलते वीजा नहीं मिला।
वल्र्ड आर्चरी से पेरिस विश्व कप के लिए लगाई गुहार
पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में जाने के लिए भारतीय तीरंदाजों को 10 दिनों के एकांतवास में जाना होगा। तीरंदाजी संघ ने वल्र्ड आर्चरी से गुहार लगाई है कि यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में या तो एकांतवास का समय कम करा दिया जाए या फिर इस समय के दौरान तीरंदाजों को प्रैक्टिस की छूट दे दी जाए।