फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाले रवि दहिया को झटका! WFI बोला- जिसने कोटा जीता वही पेरिस जाएगा

Tue, 21 May 2024 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 May 2024 04:58 PM IST
सार

डब्ल्यूएफआई के फैसले ने रवि दहिया के अलावा महिलाओं में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता सरिता मोर (57 किग्रा) के लिए पेरिस ओलंपिक के दरवाजे बंद कर दिए हैं। रवि और सरिता ट्रायल की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Indian Wrestlers who have quota will go for Paris Olympics says WFI, Ravi Dahiya out of olympics
रवि दहिया और सरिता मोर - फोटो : PTI/UWW
आगामी पेरिस ओलंपिक से पहले भारत में कुश्ती को लेकर काफी बवाल हुआ। पिछले दो वर्षों से कुश्ती के खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल्स को लेकर काफी हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का अध्यक्ष बदला गया। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की जगह संजय सिंह अध्यक्ष बने। इसके बाद भी विवादों का दौर जारी रहा। इसके बाद ओलंपिक कोटा और चयन ट्रायल्स को लेकर भी काफी बवाल हुआ। पहले यह तय हुआ कि कोटा हासिल करने वाले पहलवानों का पेरिस जाना तय नहीं होगा। उन्हें ट्रायल से गुजरना होगा।


अब कुश्ती संघ ने फिर से नया फरमान जारी किया है। कुश्ती संघ के नए बयान के मुताबिक, जिस खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया है, वही खिलाड़ी पेरिस जाएगा। ऐसे में 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को फ्री-स्टाइल (पुरुषों के 57 किग्रा) में रजत पदक दिलाने वाले रवि दहिया इस साल ओलंपिक में खेलते नहीं दिखेंगे। रवि दहिया आगामी ओलंपिक के लिए कोटा जीतने में नाकाम रहे थे। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले बजरंग पूनिया पर पहले ही बैन लग चुका है।
Indian Wrestlers who have quota will go for Paris Olympics says WFI, Ravi Dahiya out of olympics
विनेश फोगाट - फोटो : United World Wrestling
विनेश को बदलना होगा भारवर्ग
डब्ल्यूएफआई के फैसले ने रवि दहिया के अलावा महिलाओं में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता सरिता मोर (57 किग्रा) के लिए पेरिस ओलंपिक के दरवाजे बंद कर दिए हैं। रवि और सरिता ट्रायल की तैयारी कर रहे थे। इसका मतलब यह भी है कि विनेश फोगाट को अब महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा में ही भाग लेना होगा। अगर वह ट्रायल में अंतिम को हरा देती तो उनके पास 53 किग्रा में भी प्रतिस्पर्धा करने का मौका होता। 

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- चयन समिति के सभी सदस्यों के साथ मीटिंग हुई और यह निर्णय लिया गया कि हमने जिस नियम का पालन किया वह यह था कि जिसे भी कोटा मिलेगा वह पेरिस ओलंपिक के लिए जाएगा। वहीं, 2012 लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में ट्रायल कमेटी की बैठक हुई। यह तय हुआ कि जिनके पास कोटा होगा वही पेरिस ओलिंपिक में जाएंगे।
Indian Wrestlers who have quota will go for Paris Olympics says WFI, Ravi Dahiya out of olympics
विनेश फोगाट और अमन सहरावत - फोटो : PTI/United World Wrestling
पहलवानों के फिटनेस की परीक्षा होगी
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को सभी छह ओलंपिक कोटा विजेताओं को चयन ट्रायल से छूट देने का फैसला जरूर किया है, लेकिन उनके फॉर्म और फिटनेस का आकलन आगामी रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट और उसके बाद हंगरी में प्रशिक्षण शिविर में किया जाएगा। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि ट्रायल नहीं कराने का फैसला अजीबोगरीब परिस्थितियों में लिया गया है और इसे भविष्य में मिसाल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Wrestlers who have quota will go for Paris Olympics says WFI, Ravi Dahiya out of olympics
अंतिम पंघाल - फोटो : PTI
फिटनेस में कमी पाई गई तो पहलवान को किया जाएगा रिप्लेस
डब्ल्यूएफआई ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पहलवान की फिटनेस में कमी पाई जाती है, तो महासंघ उस पहलवान को बदलने की कोशिश करेगा। पहलवानों का नाम ओलंपिक के लिए भेजने की अंतिम तारीख आठ जुलाई है। किसी पहलवान की फिटनेस में कमी पाए जाने पर ट्रायल के जरिये उसे रिप्लेस करने पर विचार करेगा। भारत को पेरिस खेलों के लिए छह कोटा मिल गए हैं। इनमें अमन सहरावत (57 किग्रा) देश से मैदान में एकमात्र पुरुष पहलवान होंगे। इसके अलावा महिलाओं में विनेश फोगट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशू मलिक (57 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा) और रीतिका हुडा (76 किग्रा) ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
Indian Wrestlers who have quota will go for Paris Olympics says WFI, Ravi Dahiya out of olympics
विनेश फोगाट और संजय सिंह - फोटो : PTI
पहलवानों के अनुरोध पर माने कुश्ती संघ के अध्यक्ष
पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई से ट्रायल न कराने का अनुरोध किया था। उनका तर्क था कि इससे किसी पहलवान को चोट लग सकती हैं और अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व वाली चयन समिति ने याचिका स्वीकार कर ली। संजय सिंह ने बैठक के बाद कहा, 'हमने इस मुद्दे पर चर्चा की और दोनों मुख्य कोचों का भी विचार था कि ट्रायल से चोटें लग सकती हैं और भारत की पदक संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए हमने ट्रायल नहीं कराने का फैसला किया है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed