{"_id":"5f8432f98ebc3e9bfb487a36","slug":"ipl-2020-kolkata-knight-riders-releases-official-statement-on-sunil-narine-bowling-action-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: क्या आज गेंद थामेंगे सुनील नरेन, अब एक्शन पर रिपोर्ट होते ही लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: क्या आज गेंद थामेंगे सुनील नरेन, अब एक्शन पर रिपोर्ट होते ही लगेगा प्रतिबंध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील नरेन्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने उनके स्पिनर सुनील नरेन की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किए जाने पर हैरानी व्यक्त करते हुए सोमवार को उम्मीद जताई कि इस मामले का जल्द उचित समाधान निकाला जाएगा।
2 of 5
फ्रेंचाइजी ने हालांकि यह नहीं कहा कि नरेन को टीम में लिया जाएगा या नहीं। नरेन की मैदानी अंपायरों ने रिपोर्ट की है और उन्हें चेतावनी सूची में रखा गया है। अगर वर्तमान प्रतियोगिता में उन्हें फिर से रिपोर्ट किया जाता है तो फिर वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।
3 of 5
सुनील नरेन
केकेआर ने बयान में कहा, 'यह फ्रेंचाइजी के लिए हैरानी भरा है विशेषकर तब जबकि वह 2012 से आईपीएल में 115 मैच और 2015 में आईपीएल सत्र के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किए जाने के बाद 68 मैच खेल चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील नरेन
- फोटो : social Media
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच से पूर्व जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'हमें उम्मीद है कि इसका जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा। हम इस मामले के जल्द समाधान के लिए आईपीएल से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हैं।'
इस 32 वर्षीय स्पिनर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ केकेआर की दो रन की नाटकीय जीत के दौरान चार ओवर में दो विकेट लिए थे, इससे पहले नरेन को 2015 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया था। एक्शन में सुधार करने के बाद 2016 के बाद उन्हें सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।