{"_id":"6657fa87d67345ae7b0d189c","slug":"praggnanandhaa-clinches-first-classical-chess-win-over-world-no-1-carlsen-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Norway Chess: क्लासिकल चेस में भारत के प्रज्ञानंद की कार्लसन पर पहली जीत, तीसरे राउंड के बाद शीर्ष पर पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Norway Chess: क्लासिकल चेस में भारत के प्रज्ञानंद की कार्लसन पर पहली जीत, तीसरे राउंड के बाद शीर्ष पर पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 May 2024 09:33 AM IST
सार
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया। हार के बाद लिरेन छह-खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में सबसे नीचे आ गए हैं। इस साल के अंत में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में लिरेन का सामना भारत के डी गुकेश से होना है।
विज्ञापन
1 of 4
प्रज्ञानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन पर अपनी पहली क्लासिकल गेम जीत दर्ज की। उन्होंने इस जीत के साथ नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में बढ़त भी हासिल कर ली है। 18 वर्षीय प्रज्ञानंद ने कई बार रैपिड शतरंजा या फिर प्रदर्शनी मैचों में कार्लसन को हराया है, लेकिन क्लासिकल गेम में यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत रही। उन्होंने तीन राउंड के बाद 5.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
2 of 4
प्रज्ञानंद
- फोटो : PTI
क्या होता है क्लासिकल चेस?
प्रज्ञानंद सफेद मोहरों से खेल रहे थे और उनकी जीत ने कार्लसन को अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया। क्लासिकल चेस, जिसे धीमी शतरंज के रूप में भी जाना जाता है, खिलाड़ियों को अपनी चाल चलने के लिए काफी समय देता है, आमतौर पर खिलाड़ी इसमें कम से कम एक घंटे का समय भी ले सकता है। कार्लसन और प्रज्ञानंद ने इस प्रारूप में अपने पिछले तीन मुकाबले ड्रॉ खेले थे।
3 of 4
प्रज्ञानंद और गुकेश
- फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विश्व चैंपियन लिरेन को मिली शिकस्त
इसके अलावा विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया। हार के बाद लिरेन छह-खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में सबसे नीचे आ गए हैं। इस साल के अंत में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में लिरेन का सामना भारत के डी गुकेश से होना है। लिरेन के खिलाफ प्रज्ञानंद ने इसी टूर्नामेंट में ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कोनेरू हम्पी और वैशाली
- फोटो : PTI
प्रज्ञानंद की बहन वैशाली भी शीर्ष पर
वहीं, अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ अपना आर्मागेडन गेम जीतकर आधा अंक अर्जित किया और तालिका में तीसरे स्थान पर आ गए। चौथे दौर में नाकामुरा का मुकाबला प्रज्ञानंद से होगा। प्रज्ञानंद की बहन आर वैशाली भी नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में महिलाओं की क्लासिकल चेज प्रतियोगिता में 5.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने अन्ना मुज्यचुक के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ कराई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।