फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलंपिक खेलों में क्यों सफल नहीं भारत, चीनी मीडिया ने बताए कारण

Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Why India fails at Olympics? Chinese media thinks they have answer
Rio 2016 - फोटो : Twitter
ओलंपिक खेलों में एक बार फिर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन की धमक भारत से ज्यादा पड़ोसी देश चीन में सुनाई पड़ रही है। चीनी मीडिया ने भारत में खेलों की खराब स्थिति और ओलंपिक में भारत के खराब प्रदर्शन के कारण बताए हैं। 


'खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब' जैसी हमारी पारंपरिक कहावत को भी चीनी मीडिया ने सही बताया है और कहा है कि भारतीय लड़कों को डॉक्टर इंजीनियर बनाना चाहते हैं, कोई भी व्यक्ति बच्चों को खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता है।

ओलंपिक खेलों में क्यों सफल नहीं भारत, चीनी मीडिया ने बताए कारण

Why India fails at Olympics? Chinese media thinks they have answer
रोहतक की तीरंदाज बेटी ने दिलाया पैरा ओलंपिक का टिकट - फोटो : अमर उजाला


चीनी मीडिया ने बताया है कि क्रिकेट भारत में अन्य खेलों को लील गया है, हॉकी की छवि के धूमिल होने का भी यही कारण है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ओलंपिक खेलों के बारे में लोगों को जानकारी न होना भी खेलों की तरक्की में एक बड़ी बाधा है।

चीनी मीडिया ने भारत के खराब प्रदर्शन के अन्य कई कारण गिनाए हैं जिनमें खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, खराब स्वास्थ्य, गरीबी और लड़कियों को खेलों में भाग नहीं लेने देने जैसे कारण शामिल हैं।

ओलंपिक खेलों में क्यों सफल नहीं भारत, चीनी मीडिया ने बताए कारण

Why India fails at Olympics? Chinese media thinks they have answer
Rio 2016 - फोटो : Getty


भारत जनसंख्या के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, यदि पिछले तीन ओलंपिक (एथेंस 2004, बीजिंग 2008, लंदन 2012) में मिले पदकों के हिसाब से दुनिया से तुलना की जाए तो भारत अंतिम पायदान पर है।

अमीरों और गरीबों के बीच आय का अंतर बढ़ रहा है। गरीबों के पास दो वक्त की रोटी नहीं है ऐसे में आबादी का एक बड़ा भाग खेलों की ओर झुकाव नहीं रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों में क्यों सफल नहीं भारत, चीनी मीडिया ने बताए कारण

Why India fails at Olympics? Chinese media thinks they have answer
Rio 2016 - फोटो : Twitter


भारत की सामाजिक संरचना ऐसी है जिसमें बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित किया जाता है। जबकि खेल प्रतिभाओं को परिवार के साथ-साथ, पड़ोसियों और समाज के लोगों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है। 

शोधकर्ताओं ने जब कर्नाटक और राजस्थान के कई इलाकों में लोगों से सबसे अच्छे जॉब या करियर के बारे में पूछा तो उनमें से सभी ने डॉक्टर इंजीनियर और आर्किटेक्ट का नाम लिया किसी भी व्यक्ति ने खेल को करियर के रूप में अपनाने की इच्छा जाहिर नहीं की। 
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों में क्यों सफल नहीं भारत, चीनी मीडिया ने बताए कारण

Why India fails at Olympics? Chinese media thinks they have answer
क्रिकेट - फोटो : getty
भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है, यह यहां के राष्ट्रीय खेल या कहें धर्म जैसा है। भारत में जिस किसी को क्रिकेट पसंद नहीं है उसे नास्तिक माना जाता है। इसी वजह से यहां के लोग क्रिकेट के अतिरिक्त अन्य खेलों का प्रशिक्षण हासिल करने का साहस नहीं जुटा पाते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed