{"_id":"686a5434b7630bfa3503e5ff","slug":"world-record-new-world-records-in-women-s-5000-and-1500-meter-races-chebet-and-faith-achieved-this-feat-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Record: महिलाओं की 5000 और 1500 मीटर दौड़ में नए विश्व रिकॉर्ड, चेबेट और फेथ ने हासिल की उपलब्धि","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
World Record: महिलाओं की 5000 और 1500 मीटर दौड़ में नए विश्व रिकॉर्ड, चेबेट और फेथ ने हासिल की उपलब्धि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन (अमेरिका)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
चेबेट इस स्पर्धा में 14 मिनट से कम समय निकालने वाली पहली महिला एथलीट बन गई है। उन्होंने इथियोपिया की गुडाफ त्सेगे द्वारा बनाए गए 14:00.21 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

चेबेट और फेथ
- फोटो : instagram
विस्तार
कीनिया की बीट्राइस चेबेट ने प्रीफॉन्टेन क्लासिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ 13 मिनट 58.06 सेकंड में जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
चेबेट इस स्पर्धा में 14 मिनट से कम समय निकालने वाली पहली महिला एथलीट बन गई है। उन्होंने इथियोपिया की गुडाफ त्सेगे द्वारा बनाए गए 14:00.21 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। त्सेगे ने 2023 प्रीफोंटेन क्लासिक में यह रिकॉर्ड बनाया था।
कीनिया की ही फेथ किपयेगोन ने महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ तीन मिनट 48.68 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
इस स्पर्धा में तीन बार की ओलंपिक चैंपियन किपयेगोन ने 3:49.04 के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने पिछले साल जुलाई में पेरिस ओलंपिक खेलों के दौरान बनाया था।
विज्ञापन

Trending Videos